जसप्रीत बुमराह ने 2021 में स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी की। दोनों के बीच रिश्ते को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही थी। हालांकि, दोनों ने कभी इसे जगजाहिर नहीं होने दिया।
विज्ञापन
1 of 8
कई क्रिकेटर्स ने एंकर से शादी की।
- फोटो : अमर उजाला
भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड मेहा से सगाई कर ली है। मेहा पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रिशिनिस्ट हैं। इन दोनों कपल्स की नजदीकी का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेहा ने अपने हाथ पर अक्षर के नाम का टैटू बनवा रखा है। उनके हाथ पर लिखा हुआ है 'अक्ष'। पिछले साल भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी टीवी एंकर संजना गणेशन से शादी की थी। बुमराह ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं हैं जिसने टीवी एंकर से शादी की हो। स्टुअर्ट बिन्नी, शेन वॉटसन और मार्टिन गुप्टिल जैसे क्रिकेटर्स भी ऐसा कर चुके हैं। अब ये खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। आइए टीवी एंकर से शादी करने वाले क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
1. स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर
2 of 8
स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने क्रिकेट जगत की मशहूर एंकर मयंती लैंगर से 2012 में शादी की थी। मयंती ने अपने प्रोफेशनल करियर में कई बार बिन्नी का इंटरव्यू लिया। मयंती आईपीएल के भी कई संस्करण में एंकर रह चुकी हैं। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। 10 साल पहले दोनों ने शादी की थी। 2020 में बिन्नी पिता बने। प्रेग्नेंसी की वजह से ही मयंती 2020 आईपीएल में भी एंकरिंग नहीं की थी।
विज्ञापन
2. शेन वॉटसन और ली फर्लांग
3 of 8
ली फर्लांग और शेन वॉटसन
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वॉटसन का दिल फॉक्स स्पोर्ट्स चैनल की लोकप्रिय एंकर ली फर्लांग पर आ गया। फर्लांग ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्स टुनाइट करके एक शो को होस्ट करने से की थी। उन्हें 2005 में टेलिविजन न्यूकमर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसके बाद फर्लांग फॉक्स स्पोर्ट्स की सबसे बेहतरीन एंकर बन गईं। वॉटसन से उनकी मुलाकात 2006 में हुई थी। वॉटसन ने लंबे समय तक फर्लांग से डेटिंग करने के बाद 2010 में शादी की। इन दोनों के अब दो बच्चे हैं।
3. मार्टिन गुप्टिल और लौरा मैकगोल्ड्रिक
4 of 8
मार्टिन गुप्टिल और उनकी पत्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
मार्टिन गुप्टिल की गिनती दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में होती है। वह न्यूजीलैंड के अनुभवी और अहम सदस्य हैं। गुप्टिल की पत्नी लौरा मैकगोल्ड्रिक रेडियो होस्ट, न्यूज प्रेजेंटर और अभिनेत्री भी हैं। दोनों की शादी सितंबर, 2014 में हुई थी। गुप्टिल की पत्नी स्काई स्पोर्ट्स चैनल की लोकप्रिय एंकर हैं। मैकगोल्ड्रिक को 2011 में 'द क्रिकेट शो' होस्ट करने का मौका मिला और तब से वो स्टार एंकर बन गईं। गुप्टिल से उनकी मुलाकात भी 'द क्रिकेट शो' पर ही हुई थी। शादी के सात साल बाद दोनों को एक बेटी और एक बेटा है। शादी के बाद भी मैकगोल्ड्रिक कई दफा गुप्टिल का इंटरव्यू ले चुकी हैं।
विज्ञापन
4. मोर्ने मोर्कल और रोज केली
5 of 8
मोर्ने मोर्कल
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने भी टीवी एंकर से ही शादी की है। अपने करियर की शुरुआत में रोज चैनल 9 में रिपोर्टर थीं। इसके बाद उन्होंने फ्रीलांसिंग भी की थी। मोर्कल से उनकी मुलाकात 2012 में दक्षिण अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुई थी। इसके बाद दोनों 2013 में आईपीएल के दौरान भी साथ देखे गए थे। मोर्कल ने 2014 में दुबई में रोज केली को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने 2015 में शादी की थी। 2018 में मोर्कल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वे रोज के साथ सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) शिफ्ट हो गए। दोनों के दो बच्चे भी हैं। फिलहाल रोज केली चैनल 10 के लिए स्पोर्ट्स शो होस्ट कर रही हैं।
विज्ञापन
5. शॉन मार्श और रेबेका ओडोनोवन
6 of 8
शॉन मार्श और उनकी पत्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के पहले सीजन के स्टार और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर शॉन मार्श भी एंकर से शादी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। मार्श ने तब चैनल 7 की एंकर रहीं रेबेका को 2013 में प्रपोज किया था और अप्रैल, 2015 में शादी की। शॉन और रेबेका के तीन बच्चे हैं। रेबेका ने कई शो को भी होस्ट किया है और मिस यूनिवर्स में भी हिस्सा ले चुकी हैं। फिलहाल वह एक ब्लॉगर के तौर पर काम कर रही हैं। साथ ही कई प्रोडक्ट्स को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रमोट भी करती हैं।
विज्ञापन
6. बेन कटिंग और एरिन हॉलैंड
7 of 8
बेन कटिंग और उनकी पत्नी हॉलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर बेन कटिंग ने भी टीवी एंकर एरिन हॉलैंड से शादी की थी। 24 साल की उम्र में एरिन हॉलैंड मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह एक टीवी एंकर, होस्ट, मॉडल, डांसर और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। एरिन ने बिग बैश के दौरान कई बार बेन कटिंग का भी इंटरव्यू लिया था। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। एरिन को स्पोर्ट्स में बेहतरीन मोडरेटर में से एक माना जाता है। आईपीएल 2018 में भी वह एंकरिंग कर चुकी हैं।
जसप्रीत बुमराह ने 2021 में स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी की। दोनों के बीच रिश्ते को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही थी। हालांकि, दोनों ने कभी इसे जगजाहिर नहीं होने दिया। बुमराह और संजना के बीच लव स्टोरी 2020 से शुरू हुई। संजना ने आईपीएल, वर्ल्ड कप और बैडमिंटन प्रीमियर लीग (पीबीएल) समेत कई स्पोर्ट्स शो को होस्ट किया है। दोनों अब भी कई दौरे पर साथ जाते हैं। बुमराह टीम इंडिया से खेल रहे होते हैं और संजना लाइव शो होस्ट करती हैं।