हिंदी सिने जगत की निर्देशक, निर्माता, एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर फराह खान के रियलिटी शो 'लिप सिंग बैटल' में बॉलीवुड के 'न्यूटन' यानि राजकुमार राव की जगह अब टीम इंडिया के ऑलराउंडर इरफान पठान नजर आएंगे। राव एक रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसमें उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था।
विज्ञापन
2 of 5
इरफ़ान पठान
- फोटो : indian express
बता दें कि शो में राजकुमार लोगों को एंटरटेन कर रहे थे, तभी वो दुर्घटना के शिकार हो गए थे। शो में राजकुमार के साथ कृति सेनन काम कर रही थीं। हालांकि, राव के चोटिल होने के बाद कृति के साथ काम करने वालों की तलाश कर रही कर रही थी। फिलहाल डॉक्टर ने राव को बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
3 of 5
इरफान पठान
शो मेकर्स ने कहा, 'हीरोपंती और दिलवाले में टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन, कृति के को-स्टार थे। उनको भी कहा गया था, लेकिन उनके पास टाइम नहीं था। कृति के पास भी टाइम का अभाव रहता है और दूसरे दिन शूट नहीं कर सकती।' इसलिए कृति अब शो की पार्ट नहीं रही। अब मेकर्स फ्रेश पेयर की तलाश कर रही है। हालांकि मेकर्स शब्बीर अहलूवालिया और साक्षी तंवर को एप्रोच किया था और दूसरी तरफ क्रिकेटर हरभजन सिंह को भी एप्रोच किया गया था।
4 of 5
इरफान पठान
डीएनए द्वारा जारी एर रिपोर्ट के मुताबिक अब राजकुमार और कृति की जगह क्रिकेटर इरफान पठान और तमन्ना भाटिया इस शो को करने जा रही है। बता दें कि हाल ही में क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में इरफान पठान ने कहा था, 'टीम इंडिया ने कुछ समय पहले मेरा इंतजार करना छोड़ दिया। मैंने उन्हें अपना सिलेक्शन करने का कोई मजबूत कारण भी नहीं दिया।' वहीं, टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे ऑलराउंडर इरफान पठान ने स्वीकार किया कि अब उन्हें राष्ट्रीय टीम से खेलने की उम्मीद कम है।
मालूम हो कि इरफान को इस साल रणजी ट्रॉफी के लिए बड़ौदा का कप्तान बनाया गया है। हालांकि, उनका कप्तान के रूप में प्रदर्शन सराहनीय नहीं रहा है। बड़ौदा को अपने पहले मैच में मध्यप्रदेश के हाथों हार झेलनी पड़ी। जबकि आंध्रप्रदेश के खिलाफ दूसरा मैच ड्रॉ हो गया। इस दौरान इरफान का प्रदर्शन बल्ले से अच्छा नहीं रहा। जबकि उनके बड़े भाई युसूफ पठान ने दो शतक जड़े दिए।