पुणे में 45 रन देकर 3 विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज भवुनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में कोलिन मुनरो और हेनरी निकोलस को बोल्ड कर पवेलियन वापस भेजा। वनडे क्रिकेट में पहली बार भुवी ने किन्हीं दो बल्लेबाजों को बोल्ड किया है।
विज्ञापन
पुणे वनडे में टीम इंडिया की जीत के दौरान भुवी ने पहली बार ODI में किया ये कमाल
2 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ESPN
साल 2014 में आखिरी बार टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने धरेलू सरजमीं में किसी वनडे मैच में 6 या उससे अधिक विकेट कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ हासिल किए थे। पुणे में भवनेश्वर कुमार ने 3, जसप्रीत बुमराह मे 2 और हार्दिक पांड्या ने 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
पुणे वनडे में टीम इंडिया की जीत के दौरान भुवी ने पहली बार ODI में किया ये कमाल
3 of 7
दिनेश कार्तिक
- फोटो : ESPN
2015 के बाद चार नंबर पर बल्लेबाजों को आजमाने के मामले में भी टीम इंडिया दुनिया में नंबर एक पायदान पर पहुंच गई है। भारत ने जहां इस क्रम पर 11 बल्लेबाजों का आजमाया वहीं जिंबाब्वे ने 10, ऑस्ट्रेलिया- श्रीलंका ने 9-9, पाकिस्तान वेस्टइंडीज ने 8-8, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड 7-7, बांग्लादेश-आयरलैंड-दक्षिण अफ्रीका 5-5 और इंग्लैंड की टीम 4 बल्लेबाजों को आजमा चुकी है।
पुणे वनडे में टीम इंडिया की जीत के दौरान भुवी ने पहली बार ODI में किया ये कमाल
4 of 7
कोलिन डी ग्रैंडहोम
कीवी बल्लेबाज कोलिन डीग्रैंडहोम ने बुधवार को टीम इंडिया के खिलाफ 40 गेंद में 41 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर की आठवीं पारी थी। जिसमें से पांच बार वह 30 रन से ज्यादा की पारी खेल चुके हैं। ये सभी पारियां उन्होंने छठे या इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए खेली हैं। इस साल खेली चार पारियों में सभी में उन्होंने तीस से ज्यादा रन बनाए हैं।
विज्ञापन
पुणे वनडे में टीम इंडिया की जीत के दौरान भुवी ने पहली बार ODI में किया ये कमाल
5 of 7
-
कीवी कप्तान का बल्ला भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में लगातार दूसरी बार नहीं चला। वह मुंबई में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। वहीं पुणे में भी केवल 3 रन बना सके। ये साल 2013 के बाद विलियमसन के करियर में पहला मौका है जब वो लगातार दो वनडे मैचों में एक अंक के स्कोर में पवेलियन वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
पुणे वनडे में टीम इंडिया की जीत के दौरान भुवी ने पहली बार ODI में किया ये कमाल
6 of 7
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : ESPN
पुणे वनडे में बांए हाथ के कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। ये साल 2017 में खेले 12 मैचों में दूसरा मौका है जब उन्हें मैच में कोई विकेट हासिल नहीं हुआ है।
पुणे वनडे में टीम इंडिया की जीत के दौरान भुवी ने पहली बार ODI में किया ये कमाल
7 of 7
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ESPN
पुणे में 29 रन की पारी खेलने वाले हार्दिक पांड्या ने अपनी पारी में 1 छक्का जड़ा। इसके साथ ही वह साल 2017 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा के बाद दूसरे पायदान पर आ गए हैं। रोहित के नाम इस साल 31 जबकि हार्दिक के नाम 30 छक्के दर्ज हैं।