शाहिद अफरीदी
इस साल पाकिस्तान को तीसरा झटका दिग्गद ऑलराउंडर
शाहिद अफ्रीदी के तौर पर लगा। हालांकि बूम-बूम अफरीदी इससे पहले भी पांच बार संन्यास ले चुके हैं और चार बार संन्यास की घोषणा के बाद टीम में वापसी कर चुके हैं।
अफरीदी ने अपने टेस्ट करियर में 27 टेस्ट खेले जिनमें उन्होंने बैट्स से 36.51 के औसत से 1,716 रन बनाए, जिनमें उनके 5 शतक शामिल हैं। वहीं गेंद से उन्होंने 48 विकेट चटकाए।
अफरीदी ने पाक की ओर से 398 मैच खेले और बैट्स से 23.57 के औसत से 8,064 रन बनाए। इनमें उनके नाम 6 शतक और 39 अर्धशतक भी शामिल हैं। साथ ही बॉल से अहम भूमिका निभाते हुए उन्होंने 34.51 के औसत से 395 विकेट हासिल किए।
पाकिस्तान के अफरीदी ने 98 टी20 मुकाबलों में 18.01 के औसत से 1,405 रन बनाए। वहीं, गेंद से 24.35 के औसत से 97 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।