फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2017: इशांत के एक्सप्रेशन से लेकर धोनी का नींद लेना, इन फोटोज ने बनाया साल यादगार

Mon, 01 Jan 2018 12:36 PM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इंडिया
इशांत शर्मा का ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ की नक़ल करने के लिए अटपटे एक्सप्रेशन देना सोशल मीडिया पर काफी हिट हुआ। इसके काफी मीम्स बने। धोनी का बीच स्टेडियम में नींद लेना, कोहली का ब्रेक लेना और मिताली का किताब पढ़ना। ऐसी फोटोज, जिन्होंने 2017 को यादगार बना दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
इशांत शर्मा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा कमजोर नजर आ रहा था। तब इशांत शर्मा ने स्टीव स्मिथ की नक़ल करने के लिए अटपटे एक्सप्रेशन दिए और इसे देखकर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पाया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत पूरे क्रिकेट जगत ने इशांत के इस एक्सप्रेशन को जोरदार ठहाका लगाते हुए सुपरहिट बना दिया।
विज्ञापन

3 of 8
मिताली राज
मिताली राज को मैदान पर शांत स्वभाव और उच्च दर्जे का खेल खेलने के लिए एमएस धोनी के समान माना जाता है। वर्ल्ड कप के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी पर जाने से पहले मिताली राज किताब पढ़ती हुई दिखाई दी। यह फोटो वायरल हुआ। उन्होंने इस मुकाबले में 71 रन की पारी खेली और टीम इंडिया ने मैच 35 रन से जीता।

4 of 8
एमएस धोनी
एमएस धोनी तो मैदान पर कुछ अनोखा करने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने इसका एक और उदाहरण श्रीलंका के खिलाफ वन-डे मैच में दिया। दर्शकों ने स्टेडियम में बोतलें फेंककर मैच कुछ देर के लिए रोक दिया, लेकिन इस बीच एक सबसे अनोखा दृश्य देखने को मिला कि एमएस धोनी ने नींद ले ली। यह फोटो वायरल हुआ और धोनी के अनोखेपन के सामने सब नतमस्तक हुए।
विज्ञापन

5 of 8
कार
बीच मैदान पर कार आकर खड़ी हुई। ऐसा दृश्य क्रिकेट में देखने को नहीं मिलता है, लेकिन ऐसा हुआ जिससे खिलाड़ी काफी परेशान भी हुए। दिल्ली बनाम उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी मैच में ऐसा दृश्य देखने को मिला। इशांत शर्मा, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को यह देखकर विश्वास ही नहीं हुआ।
विज्ञापन

6 of 8
विराट कोहली
श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में विराट कोहली ने बेहतरीन पारी खेली, लेकिन पोल्यूशन के कारण मैच करीब 20 मिनट तक रूका रहा। कोहली ने इस दौरान अपना एक पैर ऊपर उठाया और गहरी सांसे लेकर अपनी ऊर्जा दोबारा हासिल की। इसके बाद विराट कोहली ने करियर का छठा दोहरा शतक जमाया।
विज्ञापन

7 of 8
एमएस धोनी
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में धोनी एक बार पूरी बॉडी स्ट्रेच करने के बाद अपना विकेट बचाने में कामयाब हुए। इसी मैच के बाद धोनी के संन्यास पर काफी जोर दिया गया और सोशल मीडिया पर उनकी इस फोटो का भी काफी इस्तेमाल किया गया। धोनी के संन्यास की खबर जोर पकड़ रही थी और उसी समय धोनी का ऐसा फोटो सामने आया। पूर्व कप्तान ने हालांकि, फिर ऐसा प्रदर्शन किया कि आलोचकों के मुंह बंद हो गए।
विज्ञापन

8 of 8
रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर हैं और उनके एक फोटो ने ऐसा ही कमाल किया। जडेजा ने हुक्का पीते हुए फोटो इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया। यह फोटो जल्द ही सोशल मीडिया की सनसनी बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें