फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्ताक अली ट्रॉफी: रहाणे के हाथ में होगी मुंबई की कमान, इन धांसू खिलाड़ियों से भरी है टीम

Sun, 17 Feb 2019 08:19 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रहाणे
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अजिक्य रहाणे सैयद मुश्ताक अली घरेलू टी20 टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी करेंगे। यह टूर्नामेंट 21 से 28 फरवरी तक इंदौर में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
ajit agarkar
पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर की नेतृत्व वाली मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की चयन समिति ने इस टूर्नामेंट के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय टीम का चयन किया। 
विज्ञापन

3 of 5
पृथ्वी शॉ
टीम में युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है जो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे। 

4 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : indian express
श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्य कुमार यादव और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे को भी टीम में जगह मिली है। गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई अनुभवी धवल कुलकर्णी करेंगे। मुंबई ने इससे पहले मौजूदा सत्र में रणजी ट्राफी और विजय हजारे एकदिवसीय ट्राफी में खराब प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
टीम:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी साव, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, धवल कुलकर्णी, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, सूर्य कुमार यादव, आकाश पारकर, एकनाथ केकर, धुरमिल मटकर, शम्स मुलानी, शुभम रंजन, तुषार देशपांडे और रोयस्टन डियाज। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें