फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रशंसकों को दिया तोहफा, होली के कार्यक्रम में सजाई विश्व कप ट्रॉफी

Fri, 14 Mar 2025 11:52 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में फाइनल में भारत को हराकर वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में भारत को हराया था और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम का 10 मैचों से चला रहा विजयी अभियान समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन
1 of 3
वनडे विश्व कप ट्रॉफी - फोटो : ANI
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने होली के अवसर पर क्रिकेट प्रशंसकों को शानदार तोहफा दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में होली के कार्यक्रम में 2023 वनडे विश्व कप की ट्रॉफी सजाई है जिससे फैंस ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाएं। होली का त्योहार पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस अवसर पर सभी को होली की शुभकामनाएं दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
विश्व कप ट्रॉफी - फोटो : ANI
भारतीय समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा 
मेलबर्न में होली का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारतीय समुदाय के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रशंसकों के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप 2023 ट्रॉफी के साथ सेल्फी खिंचवाने का मौका दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में फाइनल में भारत को हराकर वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में भारत को हराया था और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम का 10 मैचों से चला रहा विजयी अभियान समाप्त कर दिया था। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मार्क वुड का खेलना मुश्किल, चार महीने तक मैदान से रहेंगे बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
वनडे विश्व कप ट्रॉफी - फोटो : ANI
भारत ने जीती लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी
वनडे विश्व कप ट्रॉफी के साथ भारतीय समुदाय के लोगों ने फोटो खिंचवाई। इस दौरान सभी प्रशंसक होली के रंग में रंगे नजर आए। भारत भले ही 2023 में ट्रॉफी जीतने से चूक गया था, लेकिन उसने रोहित की ही अगुआई में 2024 में टी20 विश्व कप और हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। भारत ने इस तरह नौ महीने के अंदर रोहित की कप्तानी में लगातार दो आईसीसी खिताब जीते थे। भारत का पिछले कुछ समय से आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड चल रहा है। टीम ने 2023 से अब तक आईसीसी टूर्नामेंट में 24 मैच खेले हैं जिसमें से 23 मुकाबले जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें