दिल्ली टी-20 में 53 रन से जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 में टीम इंडिया को 40 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह तीन मैचों की सीरीज में हार जीत का फैसला तीसरे और आखिरी मैच में होगा। ये मैच 7 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। राजकोट में खेले गए मैच में टीम इंडिया 197 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी के अलावा और कोई खिलाड़ी पिच पर टिककर नहीं खेल पाया। टीम इंडिया की हार के बावजूद मैच में कई रिकॉर्ड बने आईए इन रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन
कोलिन मुनरो ने गेल-मैकुलम को पीछे छोड़ा, राजकोट टी-20 में बने और भी कई रिकॉर्ड...
2 of 9
कोलिन मुनरो
राजकोट टी-20 में शतकीय पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बने कोलिन मुनरो ने 58 गेंद में 109 रन बनाए। ये उनका टी-20 में दूसरा शतक है। उनके शतक की सबसे खास बात ये रही वो इंटरनेशनल टी-20 में दो शतक बनाने वाले ब्रैंडन मैकुलम के बाद दूसरे कीवी और दुनिया के कुल चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। मैकुलम और मुनरो के अलावा वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल और एविन लुईस ये कारनामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
कोलिन मुनरो ने गेल-मैकुलम को पीछे छोड़ा, राजकोट टी-20 में बने और भी कई रिकॉर्ड...
3 of 9
कोलिन मुनरो
अंतरराष्ट्रीय टी-20 में दो शतक बनाने वालों में एक समानता ये भी है कि सभी ओपनिंग बैट्समैन हैं। लेकिन मुनरो एक मामले में इन सभी से अलग हैं। उन्होंने अपने दोनों टी-20 शतक एक ही साल में जड़े हैं जबकि बाकी तीन ने अलग-अलग साल में किया। इसका मतलब एक साल में दो अंतरराष्ट्रीय टी-20 शतक बनाने वाले मुनरो दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
कोलिन मुनरो ने गेल-मैकुलम को पीछे छोड़ा, राजकोट टी-20 में बने और भी कई रिकॉर्ड...
4 of 9
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : bcci
टीम इंडिया चौथी बार अपने घर में टी-20 में किसी स्कोर का पीछा करने में असफल रही है। जिसमें से तीन बार ऐसा न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ है। राजकोट में 40 रन की हार से पहले टीम इंडिया कीवियों के सामने चेन्नई में साल 2012 में एक रन से और 2016 विश्वकप के दौरान नागपुर में 47 रन से हार का सामना करना पड़ा था। नागपुर में तो टीम इंडिया ने राजकोट की तरह मिचेल सेंटनर और ईश सोढ़ी के सामने घुटने टेक दिए थे और महज 79 पर ढेर हो गई थी।
विज्ञापन
कोलिन मुनरो ने गेल-मैकुलम को पीछे छोड़ा, राजकोट टी-20 में बने और भी कई रिकॉर्ड...
5 of 9
मोहम्मद सिराज को टी-20 कैप सौंपते रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार गेंदबाज रहे मोहम्मद सिराज ने राजकोट में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। उनके लिए पहला मैच बुरे सपने जैसा साबित हुआ। सिराज ने अपने कोटे के 4 ओवर में जमकर रन लुटाए और 53 रन दिए। वह इस मामले में सौभाग्यशाली रहे कि उनके नाम डेब्यू में सबसे खर्चीले गेंदबाज होने का रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ। ये रिकॉर्ड इंग्लिश क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम दर्ज है। एंडरसन ने अपने डेब्यू मैच में 64 रन खर्च किए थे। डेब्यू में सबसे खर्चीले भारतीय गेंदबाज का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया को 2007 में विश्वचैंपियन का खिताब दिलाने वाले जोगिंदर शर्मा के नाम दर्ज है। जोगिंदर ने अपने पहले मैच में 57 रन खर्च किए थे। इसलिए सिराज को निराश नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
कोलिन मुनरो ने गेल-मैकुलम को पीछे छोड़ा, राजकोट टी-20 में बने और भी कई रिकॉर्ड...
6 of 9
d
- फोटो : espncricinfo
युजवेंद्र चहल साल 2017 में अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले स्पिनर बन गए हैं। इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे ऊपर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं उन्होंने 10 मैच में 17 विकेट हासिल किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केसरिक विलियमसन हैं। उन्होंने 9 मैच में 17 विकेट हासिल किए हैं। तीसरे पायदान पर काबिज चहल के नाम 8 मैच में 15 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
कोलिन मुनरो ने गेल-मैकुलम को पीछे छोड़ा, राजकोट टी-20 में बने और भी कई रिकॉर्ड...
7 of 9
कॉलिन मुनरो
- फोटो : BCCI
कोलिन मुनरो भारत में भारत के खिलाफ टी-20 में शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर सबसे बड़ी पारी पूर्व कीवी कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने खेली थी। मैकुलम ने साल 2012 में चेन्नई में भारत के खिलाफ 91 रन बनाए थे।
कोलिन मुनरो ने गेल-मैकुलम को पीछे छोड़ा, राजकोट टी-20 में बने और भी कई रिकॉर्ड...
8 of 9
ट्रेंट बोल्ट
भारत के खिलाफ पिछले दो मैचों में ट्रेंट बोल्ट ने खराब प्रदर्शन किया तो दोनों ही मैचों में कीवी टीम को हार मिला। कानपुर वनडे में बोल्ट ने अपने वनडे करियर की सबसे खराब गेंदबाजी की तो दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय टी-20 की सबसे खराब। लेकिन राजकोट में दो निराशाजनक प्रदर्शन से उबरते हुए 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए ये उनके टी-20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
कोलिन मुनरो ने गेल-मैकुलम को पीछे छोड़ा, राजकोट टी-20 में बने और भी कई रिकॉर्ड...
9 of 9
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली ने राजकोट टी-20 में कई रिकॉर्ड अपने नाम किेए। विराट टी-20 क्रिकेट में 7 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के आठवें बल्लेबाज बने। वह इस मुकाम पर सबसे तेजी से पहुंचने वालों में क्रिस गेल के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं विराट तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे पायदान पर भी पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ ब्रैंडन मैकुलम हैं। विराट ने राजकोट की अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 200 चौके पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे आगे केवल तिलकरत्ने दिलशान(223) हैं।