न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट टी-20 में जीत के लिए 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शिखर धवन और रोहित शर्मा के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद विराट को जल्दी ही बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा। विराट ने इस दौरान जैसे ही 12 रन पूरे किए वह इटरनेशनल टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर आ गए। टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम दर्ज है। मैक्कुलम ने दुनिया में सबसे ज्यादा 2140 रन बनाए हैं। इससे पहले लंका के तिलकरत्ने दिलशान अभी दूसरे नंबर पर थे। उनके नाम टी-20 में 1889 रन हैं। खबर लिखे जाने तक विराट 50* रन बनाकर नाबाद हैं और उनके कुल रन 1928* रन हो गए हैं।
विज्ञापन
INDvsNZ: दूसरे टी-20 में कोहली ने बनाए तीन 'विराट' रिकॉर्ड
2 of 4
विराट कोहली
विराट ने जैसे ही राजकोट की अपनी पारी में पहला चौका जड़ा वह टी-20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा चौके जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले तिलकरत्ने दिलशान और पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने ये कारनाम किया था। विराट के नाम खबर लिखे जाने तक 204* चौके हो गए हैं। दिलशान के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा 223 चौके दर्ज हैं विराट इस मामले में अब दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। तीसरे स्थान पर शहजाद(200) हैं।
विज्ञापन
INDvsNZ: दूसरे टी-20 में कोहली ने बनाए तीन 'विराट' रिकॉर्ड
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
राजकोट में पारी का दसवां रन बनाते ही विराट सभी तरह की टी-20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। मैच से पहले विराट के नाम फिलहाल विराट के 6990 रन दर्ज थे। विराट 7000 रन बनाने के साथ ही ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के आठवें क्रिकेटर हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 10571 रन बनाए हैं। उनके नाम खबर लिखे जाने तक 7040* रन हो गए हैं।
INDvsNZ: दूसरे टी-20 में कोहली ने बनाए तीन 'विराट' रिकॉर्ड
4 of 4
विराट कोहली
विराट कोहली अगर इस मैच में 122 रन की पारी खेल लेते हैं तो वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्कुलम ने दुनिया में सबसे ज्यादा 2140 रन बनाए हैं।