फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री की मुसीबत बढ़ी, अब इन्हें देना होंगे कड़े सवालों के जवाब

Mon, 10 Sep 2018 02:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ravi shastri
इंग्लैंड में टीम इंडिया के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने पर प्रशासकों की समिति (सीओए) के मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ चर्चा करने की पूरी संभावना है। भारत को वन-डे सीरीज के अलावा टेस्ट सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा और उम्मीद है कि सीओए पांचवें टेस्ट के बाद टीम के प्रदर्शन का आकलन करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
ravi shastri
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, 'सीओए की 11 सितंबर को मुंबई में बैठक है। मुख्य चर्चा नया संविधान को लागू करने पर होगी, लेकिन निश्चित तौर पर इंग्लैंड सीरीज में प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी।'
विज्ञापन

3 of 6
रवि शास्त्री
उन्होंने कहा, 'यह फैसला सीओए को करना है कि वे रवि शास्त्री से निजी तौर पर मिलना चाहते हैं या उनकी प्रतिक्रिया लिखित रिपोर्ट में चाहते हैं। फिलहाल क्रिकेट सलाहकार समिति काम नहीं कर रही। चुनाव होने तक प्रभार सीओए के पास है। वह प्रदर्शन का आकलन करेंगे।' 

4 of 6
ravi shastri
अगर बैठक होती है तो चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद का नजरिया भी जाना जाएगा। तीन दशक से भी अधिक समय से इस तरह की परंपरा है कि प्रत्येक सीरीज (घरेलू और विदेशी) के बाद मैनेजर की रिपोर्ट मांगी जाती है, लेकिन आम तौर पर कोच कोई रिपोर्ट नहीं देता। हालांकि, मैनेजर के बाद टीम प्रदर्शन की समीक्षा करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
रवि शास्त्री
अधिकारी ने स्पष्ट किया, 'मैनेजर की रिपोर्ट पूरी तरह से औपचारिकता होती है। सुनील सुब्रमण्यम की जिम्मेदारी पूरी तरह से प्रशासनिक है और इसका क्रिकेट प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है। यह पूरी तरह से रहने, खाने की पसंद, यात्रा सुविधाएं, अभ्यास हालात आदि से जुड़ी है। सुनील के पास किसी अन्य चीज के बारे में लिखने का अधिकार नहीं है। क्रिकेट से जुड़ा जवाब शास्त्री, कोहली या एमएसके से मांगा जाएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सौरव गांगुली और ग्रेग चैपल
ग्रैग चैपल से मांगी गई थी समीक्षा रिपोर्ट 

ग्रेग चैपल के जाने के बाद किसी भी भारतीय कोच ने विदेशी सीरीज के बाद बीसीसीआई के प्रदर्शन की समीक्षा रिपोर्ट नहीं दी है। परंपरा है कि सचिव या अध्यक्ष कोच या कप्तान से मुलाकात करके सीरीज पर बात करते हैं। कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना को इस तरह की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई हैं जबकि कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी के अधिकारों में सीओए ने कटौती की है। यह देखना रोचक होगा कि सीओए अगले कुछ दिनों में समाप्त होने वाले दौरे पर फिजियो पैट्रिक फरहार्ट से रिपोर्ट मांगता है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें