virat kohli
अधिकारी ने कहा, 'बैठक में एक सीनियर सदस्य ने शास्त्री-कोहली से कहा कि बीसीसीआई चाहती है कि टीम विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करे और इसमें कुछ भी अनुचित नहीं है।' उन्होंने बताया, 'बीसीसीआई अधिकारी ने उन्हें कहा कि आपको सब कुछ मुहैया करायी जा रही है।। केन्द्रीय अनुबंध, अभ्यास की सुविधा और आप जो कुछ भी चाहते हैं। इसलिये यह न्यायोचित है कि आपके प्रदर्शन का आकलन किया जाए।' बैठक में सीओए अध्यक्ष विनोद राय, डायना एडुल्जी, सीईओ राहुल जोहरी, आईपीएल सीओओ हेमांग अमीन, महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम, कोहली, शास्त्री, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद शामिल थे।