फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शख्स के कान में हो रहा था कुछ ऐसा, देखते ही डॉक्टरों के उड़े होश

Fri, 17 May 2019 01:08 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
सोशल मीडिया में कुछ फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शरीर में आंख, कान, नाक, गला सबसे ज्यादा नाजुक अंग माने जाते हैं। इन अंगों के साथ थोड़ी सी भी लापरवाही बरती जाए तो यह जान पर भी बन आती है।
विज्ञापन

2 of 9
ear - फोटो : Social Media
दरअसल, चीन से एक ऐसे शख्स की खबर सामने आई है जिसके कानों में बेहद खतरनाक संक्रमण फैल गया था। कान के इलाज का मेडिकल परीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका एक बेहद डरावना वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक मकड़ी ने एक शख्स के कान में घुसकर जाला बुन लिया। 60 साल के इस शख्स ने डॉक्टर के पास जाकर शिकायत की कि उसे सोने के समय असहज महसूस होता है और उसे ऐसा लगता है कि उसके कान में कोई ड्रम बजा रहा हो।

4 of 9
- फोटो : South China Morning Post/ Zhang Pan
चीनी व्यक्ति ने डॉक्टर को बताया कि उसके कानों में पिछले कुछ समय से खुजली (etching) हो रही है। जब डॉक्टर ने उसके कान का परीक्षण किया तो हैरान करने वाली बात सामने आई। 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : social media
डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उसके कान के अंदर एक जिंदा मकड़ी ने अपना डेरा जमा लिया था। इतना ही नहीं उसने वहां पर अपना जाला भी बुनना शुरू कर दिया था। यही वजह थी कि उस व्यक्ति को अपने कानों में इचिंग की शिकायत आ रही थी।
विज्ञापन

6 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
कान, नाक और गले के स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने शख्स के कान की जांच का एक वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर डॉक्टर ने वीडियो पोस्ट करके लिखा कि 'एक बूढ़ा आदमी हमारे पास शिकायत लेकर आया की उसके कान में कोई कीड़ा है। हमने जांच की तो पता चला की उसके कान में मकड़ी थी और उसने जाल भी बुन रखा था।'
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : You Tube
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक दाने के बराबर की मकड़ी शख्स के कान में दो इंच अंदर तक थी। यहां तक की वीडियो में दिख रहा है कि उसने अपने आपको बचाने के लिए कई जाले भी बुन रखे थे। डॉक्टरों ने ये भी बताया है कि मकड़ी के शख्स के कान में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

8 of 9
- फोटो : You Tube
डॉक्टरों ने पहले तो शख्स के कान में कोई शिकायत नहीं पाई। लेकिन जब उन्होंने कान में माइक्रोस्कोप लगाकर अंदर देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि कान के अंदर एक ग्रे कलर की मकड़ी रेंग रही थी, वह जाला बनाने की कोशिश कर रही थी। डॉक्टरों ने बेहद सावधानी से मकड़ी को पानी के जरीए शख्स के कान से बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन

9 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने कई तरह के उड़ने वाले कीड़े इंसानों के कान में देखे हैं। यहां तक की सबसे ज्यादा कॉकरोच कान में घुस जाते हैं, लेकिन किसी मकड़ी के कान में घुसने का ये पहला मामला सामने आया है। देखें वीडियो

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें