फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूनिवर्स बॉस' ने अपने बयान से उड़ाए गेंदबाजों के होश, संन्यास पर दी बड़ी अपडेट

Fri, 01 Mar 2019 08:57 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वन-डे सीरीज से पहले घोषणा की थी कि 2019 विश्व कप के बाद वह वन-डे क्रिकेट से संन्यास लेंगे। मगर इसके बाद से उन्होंने चार मैचों में 115.66 की औसत और 120.06 के स्ट्राइक रेट के साथ 347 रन बनाए। इसका परिणाम यह हुआ कि गेल ने एक बार फिर अपने फैसले पर विचार करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
chris gayle
39 वर्षीय बल्लेबाज ने बुधवार को हर किसी को याद दिलाया कि उम्र महज आंकड़ा है। उन्होंने सिर्फ 97 गेंदों में 11 चौके और 14 छक्के की मदद से 162 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 6
chris gayle
गेल ने कहा, 'मेरे ख्याल से मैंने जितने मैचों में शिरकत की है, उसमें से यह सबसे मनोरंजक मैचों में से एक रहा। क्रिकेट का यह शानदार मुकाबला था। मैंने काफी टी20 क्रिकेट खेली है, इसलिए 50 ओवर क्रिकेट में खेलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।'

4 of 6
chris gayle
गेल ने आगे कहा, 'मुझे सिर्फ अपने शरीर पर ध्यान देने की जरूरत है और हो सकता है कि आपको क्रिस गेल ज्यादा समय तक खेलते हुए दिखे। चीजें जल्दी बदल जाती हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में शरीर में बदलाव आएगा और फिर देखते हैं कि क्या होता है।'
विज्ञापन

5 of 6
CHRIS GAYLE
गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वन-डे में 10,000 रन का आंकड़ा पार किया। वह वन-डे इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे जबकि विश्व के 14वें बल्लेबाज बने। इस बारे में बात करते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, '10,000 रन का आंकड़ा पार करना शानदार एहसास है। मैंने टी20 में भी ऐसा किया था। मेरी दृष्टि से यह शानदार उपलब्धि है। वेस्टइंडीज के लिए ऐसा करना और विशेष है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chris gayle
क्या संन्यास का मन बदलकर वन-डे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे तो गेल ने कहा, 'शरीर की क्या स्थिति रहती है, यह उस पर निर्भर करेगा। मैं 40 साल का होने जा रहा हूं। मगर हो सकता है कि मैं संन्यास न लूं। यह समय पर निर्भर करता है। हम इसे धीमे-धीमे देख रहे हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें