धोनी के लिए उनका परिवार कितनी अहमियत रखता है, इसकी झलक एक ताजा टीवी एड में देखी जा सकती है। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने एक टूथपेस्ट ब्रांड के लिए टीवी एड शूट किया है। इस टीवी एड का एक 45 सेकेंड का वीडियो सामने आया है जिसमें ब्रांड ने अपनी टैगलाइन के साथ-साथ धोनी की जिंदगी को भी टटोलने की कोशिश की है।