क्रिस गेल के तूफानी अर्धशतक की बदौलत किंग्स ने इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स को रविवार को मोहाली में खेले गए मुकाबले में 4 रन से मात दी। मैच में जबर्दस्त वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम के नायाब पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत न दिला सके।
वहीं दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच कई अहम रिकॉर्ड का साक्षी बना। मैच में न सिर्फ गेल, धोनी बल्कि कई अन्य खिलाड़ियों के नाम नए कीर्तिमान स्थापित हुए, आइए जानते हैं इस मैच में बनने वाली कुछ खास रिकॉर्ड्स के बारे में।