फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: एडिलेड टेस्ट से पहले गरजे पुजारा, बोले- काउंटी क्रिकेट के अनुभव का फायदा मिलेगा

Tue, 04 Dec 2018 05:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की आगामी शृंखला में आर अश्विन बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे क्योंकि इस ऑफ स्पिनर ने कुछ तकनीकी बदलाव के साथ अपनी तरकश में कई नए तीर डाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट छह दिसंबर से यहां खेला जाएगा। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया में छह टेस्ट में 54.71 की औसत से सिर्फ 21 विकेट लिए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में वह 25.44 की औसत से 336 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पुजारा ने कहा,‘मैं हमेशा कहता आया हूं कि वह बेहद होशियार गेंदबाज हैं। वह बल्लेबाज को बखूबी पढ़ लेते हैं। उन्होंने तकनीक में काफी बदलाव किए हैं। मैं बता नहीं सकता कि वह क्या है, लेकिन उन्होंने जो बदलाव किए हैं, उससे उन्हें मदद मिल रही है।’

4 of 6
उन्होंने कहा, ‘उन्होंने कुछ काउंटी क्रिकेट भी इंग्लैंड में खेला है जहां पिचें अलग है और उन पर स्पिनरों को मदद नहीं मिलती।’ पुजारा ने कहा,‘उन्हें पता है कि ऑस्ट्रेलिया में उन्हें क्या करना है। उन्होंने 2014-15 शृंखला भी खेली थी। अब उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और उन्हें जो बदलाव करने थे, वह कर चुके हैं।’
विज्ञापन

5 of 6
cheteshwar pujara
भारतीय बल्लेबाजों पर कोई दबाव नहीं 

भारतीय बल्लेबाजी और विराट कोहली पर अत्यधिक निर्भरता के बारे में उन्होंने कहा कि इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में पराजयों के बावजूद बल्लेबाजों पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘एक ईकाई के रूप में बल्लेबाजी करनी होगी और अतिरिक्त दबाव लेने की जरूरत नहीं है। हमारे अधिकांश बल्लेबाज अनुभवी है लिहाजा हम अपनी तैयारियों और क्षमता पर भरोसा करते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुजारा ने कहा कि भारत का मौजूदा तेज आक्रमण सर्वश्रेष्ठ है और मजबूत रिजर्व बेंच का श्रेय आईपीएल को जाता है। उन्होंने कहा, ‘जहां तक दूसरी कतार के खिलाड़ियों का सवाल है तो एक के चोटिल होने पर उसका विकल्प मौजूद रहता है। तेज गेंदबाजी में भी यही बात है। आईपीएल से हमें कई अच्छे तेज गेंदबाज मिले हैं जिसका फायदा टेस्ट टीम को मिल रहा है।’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें