फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा ने जमाया 17वां टेस्ट शतक, अपने नाम किया यह रिकॉर्ड

Thu, 27 Dec 2018 08:03 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुजारा
टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपने करियर का 17वां शतक जमाया और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। मौजूदा सीरीज में पुजारा का दूसरा जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा शतक है। उन्होंने इस साल तीसरा शतक जमाया और बड़ी बात यह है कि ये तीनों शतक भारत से बाहर बनाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चेतेश्वर पुजारा
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने विदेश में खेलते हुए एक कैलेंडर ईयर में सातवीं बार 50 या इससे अधिक रन का स्कोर बनाया, जो कि भारतीय बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यही नहीं अगर विश्व स्तर पर देखें तो पुजारा का प्रदर्शन संयुक्त रूप से तीसरा सर्वश्रेष्ठ है। 
विज्ञापन

3 of 5
Cheteshwar Pujara
इसी के साथ पुजारा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह नंबर-3 पर कम से कम 10 पारियों को 50 से 100 रन में तब्दील करने में सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पुजारा ने तीसरे क्रम पर 47.06 प्रतिशत के रूपांतरण दर से अर्धशतकों को शतकों में तब्दील किया है। 

4 of 5
राहुल द्रविड़
इसे मामले में दूसरे स्थान पर पूर्व बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर काबिज हैं, जिनका रूपांतरण दर 42.11 प्रतिशतक का रहा। तीसरे स्थान पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ 35.90 प्रतिशत के साथ काबिज हैं। 33.33 प्रतिशत के साथ वीवीएस लक्ष्मण चौथे और 30.77 प्रतिशत के साथ मोहिंदर अमरनाथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pujara virat
इस दौरान पुजारा ने कप्तान कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 170 रन की साझेदारी की। पुजारा ने अपनी मैराथन पारी में 319 गेंदों का सामना किया और 10 चौकों की मदद से 106 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें