फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारा की बेशकीमती पारी नहीं देख पाए थे पिता, भावुक होकर बोले- 'घर जाकर देखूंगा पूरा रिप्ले'

Sat, 05 Jan 2019 02:58 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : pti
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजार ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। पुजारा ने 373 गेंदों का सामना किया और 22 चौकों की मदद से 193 रन बनाए। पुजारा की इस बेशकीमती पारी को न देखने का मलाम उनके पिता के सीने में दबा रह गया।
विज्ञापन

2 of 5
cheteshwar pujara with his father
बता दें कि जिस वक्त पुजारा ऑस्ट्रेलिया की धरती पर देश का तिरंगा फहराने में जुटे थे, उस वक्त उनके पिता और इकलौते कोच अरविंद पुजारा मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे और उनका पत्नी पूजा डॉक्टर्स के साथ उनकी बीमारी की के बारे में चर्चा कर रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
cheteshwar pujara
जिस वक्त पुजारा सीरीज में अपने तीसरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, उस वक्त पुजारा की पत्नी उनके पिता के साथ मुंबई की एक कैब में बैठकर बांद्रा के एक अस्पताल की ओर बढ़ रही थी। बता दें कि पुजारा के कोच रहे उनके पिता को दिल की बीमारी है। जिसकी जांच के लिए उनक राजकोट से मुंबई आकर अस्पताल में भर्ती होना जरूरी था।

4 of 5
cheteshwar pujara
68 वर्षीय अरविंद पुजारा बचपन से ही अपने बेटे चेतेश्वर पुजारा के कोच रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि जब अस्पताल में उनकी जांच चल रही थी तो वह उनकी नतीजों की बजाय अपने बेटे के स्कोर अपडेट में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cheteshwar pujara with his father
अरविंद पुजारा ने कहा, 'जब पुजारा की तारीफ हो रही थी मैं लोगों की आवाजें सुन रहा था। उसकी बल्लेबाजी को लेकर मन में शक रखने वालों का भ्रम दूर हो गया होगा। मैं अब अस्पताल से घर वापस जाकर उसकी बैटिंग का रीप्ले जरूर देखूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें