भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण रोक दिया गया। पहली पारी में भारत के 622 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवाने के बाद 236 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर पैट कमिंस (25) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (28) रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ ओपनर बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने सर्वाधिक 79 रन बनाए।