फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा चेतन चौहान: कुछ ऐसा था क्रिकेटर से मंत्री बनने तक का सफर, हासिल किए कई मुकाम

Sun, 16 Aug 2020 06:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
चेतन चौहान - फोटो : Amar Ujala
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपी सरकार में मौजूदा मंत्री चेतन चौहान ने रविवार को अंतिम सांस ली। उनका 73 साल की उम्र में गुरुग्राम में निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे और यहां अपना इलाज करवा रहे थे। 21 जुलाई 1947 को यूपी के बरेली में जन्मे टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था और मैदान में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। इसके बाद वे राजनीति में उतरे और मंत्री बने। आइए जानते हैं क्रिकेट और राजनीति से लेकर उनकी जिंदगी की जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 8
चेतन चौहान
चेतन चौहान का जन्म बरेली में हुआ लेकिन उनके पिता के ट्रांसफर होने के बाद वह 13 साल की उम्र में पुणे शिफ्ट हो गए थे। उनके पिता सेना में कार्यरत थे। उन्होंने महाराष्ट्र और दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी मैच खेले। 
विज्ञापन

3 of 8
चेतन चौहान
चेतन चौहान ने सितंबर 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने पहले 25 मिनट तक कोई रन नहीं बनाया, लेकिन फिर लगातार दो बॉल पर चौका और छक्का लगाकर खाता खोला था। 


4 of 8
चेतन चौहान
1979 में ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए चेतन चौहान ने सुनील गावस्कर के साथ मिलकर सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 213 रन की साझेदारी हुई थी।
विज्ञापन

5 of 8
चेतन चौहान
चेतन चौहान बिना शतक लगाए टेस्ट करियर में दो हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। सालों तक उनके नाम ये अनोखा रिकॉर्ड दर्ज रहा। हालांकि बाद में इस लिस्ट में शेन वॉर्न का नाम भी जुड़ गया।
विज्ञापन

6 of 8
निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री चेतन चौहान बैटिगं करते हुये - फोटो : अमर उजाला
साल 1981 में चेतन चौहान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सफर खत्म हो गया लेकिन 1985 में उन्होंने कम्पेटेटिव मैच खेला। इसके बाद उन्होंने राजनीति की तरफ रुख करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन किया। वह यूपी के अमरोहा से दो बार के सांसद रहे और फिलहाल यूपी सरकार में मंत्री थे।
विज्ञापन

7 of 8
चेतन चौहान
साल 1980 में चेतन चौहान मे एडिलेड क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन किया। वहां उन्होंने तीन साल तक कप्तान और कोच की भूमिका अदा की। चेतन चैहान टीम के इंडिया के मैनेजर भी रह चुके थे। साल 2001 में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान वह टीम इंडिया के मैनेजर थे, जिसमें टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को कोलकाता में हुए ऐतिहासिक टेस्ट में मात दी थी। इसके बाद उन्होंने 2007-08 में भी मैनेजमेंट में रहकर टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

8 of 8
होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान - फोटो : amar ujala
चौहान ने अपने क्रिकेट करियर में 40 टेस्ट और 7 वन-डे मैच खेले। टेस्ट में 40 मैचों में 31.57 के औसत से 2084 रन बनाए, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वन-डे करियर में 7 मैचों में 21.86 के औसत से 153 रन बनाए।

इसके अलावा उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 179 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 11,143 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 59 अर्धशतक लगाए। मगर उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में एक भी शतक नहीं लगा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें