फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी बना है लाल किला, 87 साल में बनकर हुआ था तैयार

Sun, 16 Aug 2020 06:05 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान का लाल किला - फोटो : Social media
भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किला एतिहासिक विरासतों में से एक है। इस किले का निर्माण पांचवे मुगल शासक शाहजहां के द्वारा कराया गया था। साल 2007 में इस एतिहासिक किले को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में चयनित किया गया था। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली के अलावा पाकिस्तान में भी एक लाल किला है। पाकिस्तान में इस किले को बनने में 87 साल का लंबा समय लग गया था। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से पाकिस्तान वाले लाल किले के बारे में विस्तार से बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तान का लाल किला - फोटो : Social media
पाकिस्तान का यह लाल किला इस्लामाबाद से तीन घंटे की दूरी पर स्थित मुजफ्फराबाद में है। इसे मुजफ्फराबाद फोर्ट और रुट्टा किला के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, चक शासकों ने मुगलों से बचने के लिए इस किले का निर्माण शुरू कराया था।
विज्ञापन

3 of 5
पाकिस्तान का लाल किला - फोटो : Social media
इस किले को बनाने का काम वर्ष 1559 में शुरू हुआ था। लेकिन 1587 में मुगलों ने यहां कब्जा कर लिया, जिसके बाद किले को बनाने का काम कछुए की गति से चलने लगा। आखिरकार यह किला जैसे-तैसे साल 1646 में पूरी तरह बनकर तैयार हुआ। उस समय यहां बोम्बा रियासत के सुल्तान मजफ्फर खान का शासन था, जिन्होंने मुजफ्फराबाद को बसाया था।

4 of 5
पाकिस्तान का लाल किला - फोटो : Social media
साल 1846 में इस किले को फिर से बनाया गया। उस समय यहां डोगरा वंश के महाराजा गुलाब सिंह का राज था। डोगरा वंश की सेना ने साल 1926 तक इस किले का इस्तेमाल किया। उसके बाद वो इसे छोड़ कर चले गए, जिसके बाद किला वीरान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान का लाल किला - फोटो : Social media
यह किला तीन तरफ से नीलम नदी से घिरा है। पाकिस्तान ने इसकी काफी अनदेखी की, जिसकी वजह से यह किला वीरान तो रहा ही, साथ ही साथ यह खंडहर के रूप में तब्दील हो गया। अब यह किला किसी खंडहर की तरह ही दिखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें