गत चैम्पियन चेन्नई इंडियन टी-20 लीग के मैच में मंगलवार को कोलकाता के खिलाफ उतरेगी तो उसका फोकस खतरनाक बल्लेबाज आंद्रे रसेल के बल्ले पर अंकुश लगाने पर होगा। बेहतरीन स्पिनरों से सजी दोनों टीमों के बीच मुकाबले में रसेल निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। दोनों टीमें चार मैच जीत चुकी है और शानदार फॉर्म में है। दोनों की नजरें यह मैच जीतकर अंकतालिका में शीर्ष पर जाने पर लगी होंगी।