फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भाग्यशाली साबित हुई बेटियां, देखें 'इंडियन परिवार लीग' की ये PHOTOS

Mon, 28 May 2018 12:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स
इस बार के आईपीएल को अगर 'इंडियन परिवार लीग' कहा जाए तो गलत नहीं होगा। हर बार आईपीएल में खिलाड़ियों को स्टेडियम में चीयर अप करने के लिए जहां उनकी पत्नी, मंगेतर या गर्लफ्रेंड ही आती थीं, इस बार का नजारा बिल्कुल अलग रहा। आईपीएल में इस बार स्टार खिलाड़ियों का पूरा परिवार स्टेडियम में नजर आया।
विज्ञापन

2 of 5
sakshi dhoni
खासतौर पर बेटियों ने तो इस पूरे आईपीएल में अलग ही समां बांधे रखा। इस मामले में आईपीएल सीजन-11 की विजेता टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ियों की तो बात ही कुछ और है। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka raina and geeta basra
आईपीएल सीजन-11 हीनाया से लेकर ग्रासिया और जीवा से लेकर मुरली विजय की बेटी के लिए काफी एंटरटेनिंग रहा। इसके अलावा शिखर धवन के बेटे जोरावर ने भी इस सीजन में जमकर अपने डैडी को सपोर्ट किया।

4 of 5
ZIVA DHONI
बता दें कि हीनाया स्पिन गेंदबाज भज्जी-गीता बसरा की बटी हैं। वहीं ग्रासिया प्रियंका-सुरेश रैना की बिटिया हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा तहलका मचाने वाली जीवा कप्तान एमएस धोनी और साक्षी की बेटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
csk
स्टेडियम में बेटियों की दस्तक से ज्यादा यादगार लम्हा वो रहा जब पोडियम पर विजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ उनकी बेटियों ने भी जमकर सीएसके को चीयर अप किया। इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स के सभी स्टार खिलाड़ी अपनी लाडलियों के साथ नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें