फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के बिना फिर अधूरा लगेगा एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई फैंस को खलेगी 'थलाईवा' की कमी

Sun, 11 Nov 2018 04:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एम एस धोनी - फोटो : twitter
चेन्नई में क्रिकेट लौट आया है। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को तीसरा व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। याद हो कि कावेरी कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के छह मैच चेन्नई से बाहर शिफ्ट कर दिए गए थे। बहरहाल, अब यहां क्रिकेट की वापसी हुई है और टीम इंडिया सीरीज में कैरेबियाई टीम का सूपड़ा साफ कर अपने फैंस को तोहफा देना चाहेगी।
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी - फोटो : ipl
हालांकि, क्रिकेट की वापसी से यहां के माहौल में जो उत्सुकता है, वह थोड़ी अधूरी महसूस हो रही है। दरअसल, चेन्नई में होने वाले मैच में फैंस को अपने थलाईवा का एक्शन देखने को नहीं मिलेगा। जी हां, चेन्नई के प्यार को एक शब्द में पिरोया जाए तो महेंद्र सिंह धोनी पर पूरा हो जाता है। चेन्नई को अपने थलाईवा एमएस धोनी की कमी खलेगी, जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : CricWizz
चेन्नई के क्रिकेट फैंस अपनी भावनाओं को काबू में रखने के लिए जाने जाते हैं। सचिन तेंदुलकर की 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ यादगार पारी के बावजूद टीम इंडिया को शिकस्त सहनी पड़ी। मगर चेपॉक के दर्शकों ने वसीम अकरम की टीम को जीत का सम्मान खड़े होकर दिया और क्रिकेटर्स को अपना मुरीद बना लिया।

4 of 6
ms dhoni
हालांकि, धोनी ने पूरा गणित बदल दिया है। जब चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान की बात आती है तो फैंस अपने दिल को हथेली पर ले आते हैं। धोनी जिस तरह इस शहर से जुड़े हुए हैं, उन्होंने हर प्रकार का प्यार हासिल किया है। धोनी के एक फैन भावा ने कहा, 'यह दुखद है कि थाला यहां रविवार को नहीं होंगे। हमें उनकी बहुत कमी खलेगी।'
 
विज्ञापन

5 of 6
virat kohli ms dhoni
धोनी के एक और फैन जयानंद ने कहा, 'हम थाला के सुपर फैंस हैं। टीम इंडिया की धोनी के बिना कल्पना करना बहुत मुश्किल है।' वहीं एक फैन ने नियमित कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें रन मशीन की कमी खलेगी। फैन ने कहा, जिस तरह के फॉर्म में विराट हैं, 'उनको यहां खेलते देखने में अच्छा लगता। कोहली की कवर ड्राइव्स को मिस करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rohit sharma
फैंस को भले ही टीम इंडिया के दो प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खले, लेकिन क्रिकेट के दीवानों का शहर मैच का साक्षी बनने को तैयार है। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने कहा, हमें फुल हाउस की उम्मीद है। हमारे पास समय है। बहुत ही कम टिकट बेचने के लिए बचे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें