फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली का बड़ा बयान, ऋषभ पंत नहीं बल्कि साहा को बताया पिछले 5-10 साल का बेस्ट विकेटकीपर

Sun, 11 Nov 2018 03:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पूर्व कप्तान एमएस धोनी के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती बेहतर विकेटकीपर की तलाश थी। जिसे ऋद्धिमाना साहा ने बखूबी पूरा भी किया।

न सिर्फ उन्होंने अच्छी विकेटकीपिंग की बल्कि बल्ले से भी कई असरदार पारियां खेली। हालांकि इसे उनकी बदकिस्मती ही कहा जाएगा कि कंधे की चोट के चलते लंबे समय से वे टीम से बाहर हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : getty
अब एक समारोह में पहुंचे पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय विकेटकीपर्स के बारे में बड़ा बयान दिया है। गांगुली की माने तो साहा पिछले पांच से 10 साल में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं।

गांगुली ने कहा, वह लगभग एक साल से टीम से बाहर है लेकिन मुझे लगता है कि पिछले पांच से 10 साल में वह भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है। उम्मीद करता हूं कि वह जल्द उबर जाएगा।'
विज्ञापन

3 of 4
दिसंबर 2014 में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत की पहली पसंद 34 साल के साहा कंधे की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। युवा ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर की प्रभावी शुरुआत की और वह आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। पंत के बैकअप के तौर पर पार्थिव पटेल को टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : bcci
भारत की ओर से 32 टेस्ट में तीन शतक की मदद से 1164 रन बनाने वाले साहा ने पिछली बार देश का प्रतिनिधित्व इस साल की शुरुआत में केपटाउन टेस्ट के दौरान किया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत को जुलाई 2019 तक कोई टेस्ट नहीं खेलना जिससे बंगाल के इस विकेटकीपर का भविष्य अनिश्चित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें