भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को लंदन के ओवल में खेले जाने वाले हाई वोल्टेज खिताबी मुकाबले से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इंग्लैंड के खिलाफ पीठ की चोट के कारण सेमीफाइनल में नहीं खेल पाने वाले मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर हमला बोला है।
विज्ञापन
आमिर ने कोहली पर किया जुबानी हमला, कहा- इस वजह से दबाव में होंगे विराट
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ICC
मोहम्मद आमिर ने कहा, 'भारतीय टीम विराट विराट कोहली पर निर्भर है, लेकिन वह फाइनल मुकाबले में दबाव में होंगे, क्योंकि वह बतौर कप्तान पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेलेंगे। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि उनका सस्ते में आउट होना हमारे लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
आमिर ने कोहली पर किया जुबानी हमला, कहा- इस वजह से दबाव में होंगे विराट
3 of 4
मोहम्मद आमिर
चोट से उबरने के बाद आमिर शुक्रवार को प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतरे और टीम के साथ प्रशिक्षण सत्र पूरा किया। पाक के गेंदबाजी कोच अजहर महमूद ने कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं और भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उतर सकते हैं। हालांकि हमने अभी उन्हें मैदान पर उतारने के बारे में फैसला नहीं किया है।
आमिर ने कोहली पर किया जुबानी हमला, कहा- इस वजह से दबाव में होंगे विराट
4 of 4
मोहम्मद आमिर और सरफराज अहमद
आमिर ने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका के खिलाफ कप्तान सरफराज अहमद के साथ शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 3 विकेट से जीत दिलाकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कराई थी। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए नाबाद 75 रन की साझेदारी हुई थी जिसमें से 28 रन पर नाबाद रहे थे।