फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: फाइनल में हुए ये कमाल, तो भारत की जीत पक्की

Sun, 18 Jun 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Written By: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला जाएगा। भारत शुरू से ही इस प्रतियोगिता का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वहीं पाकिस्तान ने अपना पहला मैच गंवाने के बाद सभी को चौंकाते हुए फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल के महामुकाबले में भारत पाकिस्तान को हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकता। जानिए ऐसी क्या बाते हैं, जो टीम इंडिया की जीत करेंगी पक्की:
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: फाइनल में ऐसा हो हुआ, तो भारत की जीत होगी पक्की

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : SELF
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में नया ट्रेंड देखने को मिला है। पिछले 8 मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतती आई है। कप्तान भी टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला कर रहे हैं। भारत ने पहले दो बार बल्लेबाजी की है, जिसमें उसे एक बार हार मिली है। साथ ही टॉस जीतने के बाद टीम अपने प्लान को सही दिशा में बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: फाइनल में ऐसा हो हुआ, तो भारत की जीत होगी पक्की

3 of 6
विराट कोहली और केदार जाधव - फोटो : ICC
स्पिनरों का रोल हो अहम
टीम इंडिया का रिकॉर्ड है कि जब-जब भारतीय स्पिनर 11वें से 40वें के बीच 3 या उससे ज्यादा विकेट चटकाते हैं, भारत हर मैच जीतता है। यानी कि स्पिन की सफलता टीम की जीत की गारंटी है। हालांकि, इसके साथ ही स्पिनरों को किफायत के साथ गेंदबाजी करनी होगी। इसका मतलब है कि जडेजा, अश्विन और जाधव की फिरकी टीम को जीत दिला सकती है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: फाइनल में ऐसा हो हुआ, तो भारत की जीत होगी पक्की

4 of 6
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : ESPN
सलामी जोड़ी की शुरुआत
टीम इंडिया के सलामी जोड़ी यानी रोहित शर्मा औऱ शिखर धवन ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी है। टीम इंडिया की बेहतरीन बल्लेबाजी का आलम यह है कि पिछले दोनों मैचों में भारत ने सिर्फ 3 विकेट ही गंवाए हैं। रोहत-धवन की जोड़ी ने दो शतकीय और 1 अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी है। भारत के मध्यक्रम को सिर्फ दो ही मैचों में बल्लेबाजी का मौका मिला है।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: फाइनल में ऐसा हो हुआ, तो भारत की जीत होगी पक्की

5 of 6
अजहर अली - फोटो : ICC
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजी को रोकना
एक मैच को छोड़ दें, तो इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान का मध्यक्रम उसकी कमजोर कड़ी रहा है। मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक और बाबर आजम को हाथ खोलने का मौका नहीं मिला है। पाकिस्तान की बल्लेबाजी अजहर अली की स्थिरता और फखर जमान के आक्रमण पर निर्भर करती है। ऐसे में यदि दोनों को जल्दी आउट कर दिया जाए, तो पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: फाइनल में ऐसा हो हुआ, तो भारत की जीत होगी पक्की

6 of 6
इमाद वसीम - फोटो : ESPN
पाक की किफायती स्पिन पर हमला
देखा जाए तो पाकिस्तान की गेंदबाजी में उनके पेस अटैक की ही तारीफ होती है। जुनैद खान, हसन अली और फहीम अशरफ जैसे कई गेंदबाजों ने अपनी गति से टीम को जीत दिलाई है। मगर 3 पेसर्स के साथ उतरने वाली पाक टीम के लिए 15 से 20 ओवर स्पिनर्स भी फेंकते हैं। पाकिस्तान के स्पिनर्स ने अब तक खेले 4 मैचों में 55 ओवर में करीब 4.6 की इकोनॉमी से सिर्फ 253 रन लुटाए हैं और 4 विकेट भी चटकाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें