चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम का रिकॉर्ड कुछ शानदार नहीं रहा। पाकिस्तान अब तक आईसीसी के इस इवेंट में कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। वनडे रैंकिंग में नंबर 8 टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2-1 से मात देकर सीरीज अपने नाम की थी, मगर इंग्लैंड की परिस्थितियां उसकी युवा ब्रिगेड की असली परीक्षा लेंगी। पाकिस्तान के लिए दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक छठी बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलने उतरेंगे।
विज्ञापन
चैंपियंस की जंग में बेअसर है पाक, इंग्लैंड की पिचों पर है फेल युवा ब्रिगेड
2 of 5
वहाब रियाज
पाकिस्तान की टीम अबतक कुल 18 बार चैंपियंस ट्रॉफी का मैच खेलने मैदान पर उतरी है। इसमें से 7 में उसे जीत मिली है, जबकि 11 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। इंग्लैड की पिचों की बात की जाए पाकिस्तान ने वहां खेले पिछले 10 मैचों में से सिर्फ 2 ही जीते है और बाकी 8 मैच गंवाए हैं। पाकिस्तान को इस बार शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज और जुनैद खान से खासी उम्मीदें होंगी।
विज्ञापन
चैंपियंस की जंग में बेअसर है पाक, इंग्लैंड की पिचों पर है फेल युवा ब्रिगेड
3 of 5
मोहम्मद हफीज
पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में 3 बार सेमीफाइनल तक पहुंचा है। 2000, 2004 और 2009 में अंतिम 4 में जगह बनाने वाली पाकिस्तानी टीम आज तक फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई है। मौजूदा रिकॉर्ड की बात करें तो नए कप्तान सरफराज अहमद की कप्तानी में पाक ने पिछले 3 मैच जीते हैं और 1 मैच हारा है। यह हार उसे वेस्टइंडीज के हाथों मिली थी।
चैंपियंस की जंग में बेअसर है पाक, इंग्लैंड की पिचों पर है फेल युवा ब्रिगेड
4 of 5
जुनैद खान
पाकिस्तान इस बार ग्रुप-बी में शामिल है, जिसे 'ग्रुप ऑफ डेथ' भी कहा जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान को अपना पहला मैच भारत के खिलाफ 4 जून को एजबेस्टन में खेलने है। 7 जून को उसकी भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से इसी मैदान पर होगी। ग्रुप मैचों में उसका आखिरी मैच 12 जून को कार्डिफ में श्रीलंका के खिलाफ खेलना है।