फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के नाम दर्ज हुआ 46 साल के वनडे क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

विज्ञापन
1 of 6
जेसन रॉय और कागिसो रबाडा - फोटो : ESPN
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से जीत गया। मगर सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से करारी मात दी। 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियास टीम ने 21 से अधिक ओवर शेष रहते ही जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

2 of 6
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : ESPN
टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने कप्तान एबी डीविलियर्स का फैसला एकदम सही साबित किया और मेजबान टीम को महज 153 रन पर ही ढेर कर दिया। इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने 51, रोनल्ड जोन्स ने 37 और डेविड विली ने 26 रन बनाए।
विज्ञापन

3 of 6
हाशिम अमला - फोटो : ESPN
जवाब में साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डि कॉक (34 रन) और हाशिम अमला (55 रन) ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। इसके अलावा जेपी ड्यूमिनी ने 28 और कप्तान एबी डीविलियर्स ने 27 रनों का योगदान दिया। एबी और ड्यूमिनी ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन बनाए।

4 of 6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ESPN
गेंदबाजी की बात की जाए तो इंग्लैंड के लिए जेक बॉल ने 2 विकेट और रोनल्ड जोन्स ने 1 विकेट अपने नाम किया। मगर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने जमकर कहर ढ़ाया। कागिसो रबाडा ने 4, जबकि वेय्न पार्नेल और केशव महाराज ने 3-3 विकेट अपने खाते में डाले। इसके साथ इंग्लैंड के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
जोस बटलर - फोटो : ESPN
इंग्लैंड ने 20 के स्कोर पर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। रबाडा ने अपने पहले 3 ओवरों में इंग्लैंड के जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जोस बटलर और आदिल राशिद को चलता कर दिया। 5वां ओवर फेंकने आए रबाडा ने एक ही ओवर में 3 विकेट अपने नाम कर टीम की जीत की नींव रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेविड विली - फोटो : ESPN
इसके साथ ही इंग्लैंड के नाम 46 साल के वनडे क्रिकेट इतिहास का एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। क्रिकेट में यह पहली बार हुआ है कि एक टीम ने शुरुआती 5 ओवर के भीतर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए हों। इंग्लैंड के केवल 3 बल्लेबाज ही दोहरे अंको तक पहुंच पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें