मिनी विश्वकप के रूप में पहचान रखने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज गुरुवार को इंग्लैंड में हो रहा है। विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और डिफेंडिंग चैंपियन भारत को जीत का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। दोनों ही टीमें मैदान से बाहर की कुछ गंभीर समस्याओं से जूझ रही हैं लेकिन मौजूदा भारत और ऑस्ट्रेलिया खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे। मेजबान इंग्लैंड ने पिछले दो वर्षों में सीमित ओवरों में काफी सुधार किया है और उसे आठ टीमों के टूर्नामेंट में ‘छुपा रूस्तम’ माना जा रहा है। इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की कमी जरूर खलेगी जो शीर्ष आठ टीमों में जगह बनाने में नाकाम रहा था।
विज्ञापन
हो गया चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, भारत-ऑस्ट्रेलिया सबसे बड़े दावेदार
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : ICC
सभी को इंतजार चार जून को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का है। बल्लेबाजी के लिए आदर्श मानी जा रही पिचों पर होने वाले इस टूर्नामेंट में जो दो टीमें सबसे ज्यादा आकषर्ण का केंद्र बनी हुई हैं वे भारत और ऑस्ट्रेलिया हैं। इन दोनों टीमों में युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण हैं जो कि 50 ओवरों की क्रिकेट के लिए जरूरी है। संयोग से दोनों टीमें क्रिकेट से इतर अन्य कारणों से खबरों में हैं। भारत में जहां कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच अनिल कुंबले के बीच मतभेद की खबरें पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम का अपने क्रिकेट बोर्ड से भुगतान विवाद अब आम चर्चा का विषय बन गया है। दोनों ही टीमें अपने अभियान की शुरुआत इस तरह के असहज माहौल में करेंगी लेकिन उनके पास मंझे हुए खिलाड़ी हैं जो अपने खेल पर विवादों का असर नहीं पड़ने देंगे। भारतीय टीम में दोनों अभ्यास मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम के तनाव के लक्षण नहीं दिखे। इन मैचों में उसने आसानी से जीता। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने अभ्यास मैच में जीवंत प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हो गया चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, भारत-ऑस्ट्रेलिया सबसे बड़े दावेदार
3 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
आठ टीमों में सबसे अनुभवी है भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप
ओपनर शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप सभी आठ टीमों में सबसे अनुभवी है। कम अनुभवी केदार जाधव और कभी हार नहीं मानने वाला दिनेश कार्तिक भी अपने दम पर मैच जीतने का माद्दा रखते हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मौजूदगी से टीम में संतुलन पैदा होता है जबकि पहली बार भारत के पास चार अच्छे तेज गेंदबाज उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह हैं। विश्व के चोटी के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा भी रनों पर अंकुश लगाने के लिए टीम में हैं।
हो गया चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, भारत-ऑस्ट्रेलिया सबसे बड़े दावेदार
4 of 6
ऑस्ट्रेयाई क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी आक्रमण है दमदार
विस्फोटक ओपनर डेविड वॉनर्र, कप्तान स्टीव स्मिथ और एरोन फिंच की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लाइनअप मजबूत है जिसमें मध्यक्रम में ग्लेन मैक्सवेल जैसा विस्फोटक बल्लेबाज भी है। उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण भी काफी दमदार नजर आता है जिसमें मिचेल स्टार्क, जेम्स पैटिनसन, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड शामिल हैं। मार्कस स्टोइनिस ऑलराउंडर हैं। इंग्लैंड पर भी निगाहें रहेंगी जिसने इयोन मोर्गन की कप्तानी में काफी सुधार किया है। जोस बटलर और जेसन रॉय के रूप में उसके पास दो प्रभावी सलामी बल्लेबाज हैं। मध्यक्रम में मोर्गन का अनुभव कफी काम आता है जबकि उसके पास बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स के रूप में दो सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। इनमें से विशेषकर स्टोक्स ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था और वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं। वोक्स गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं जिन्हें अपनी विविधता के लिए जाना जाता है। वह घरेलू परिस्थितियों में उपयोगी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
हो गया चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, भारत-ऑस्ट्रेलिया सबसे बड़े दावेदार
5 of 6
दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : icc
दक्षिण अफ्रीका को कमतर नहीं आंका जा सकता
भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जहां सेमीफाइनल में पहुंचने के प्रबल दावेदार हैं वहीं दक्षिण अफ्रीका को भी कमतर नहीं आंका जा सकता है जिसके पास एबी डीविलियर्स, क्विंटन डिकॉक और हाशिम अमला जैसे खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका हालांकि अभी तक खुद पर से बड़े टूर्नामेंटों में लड़खड़ाने यानि चोकर्स का ठप्पा नहीं हटा पाया है। यही वजह है कि उसका आईसीसी टूर्नामेंटों में रिकॉर्ड खराब रहा है। लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि उसने 1998 में ढाका में पहली चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए ही अपना एकमात्र आईसीसी खिताब जीता था।
हो गया चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, भारत-ऑस्ट्रेलिया सबसे बड़े दावेदार
6 of 6
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
पाकिस्तान के बारे में नहीं की जा सकती भविष्यवाणी
पाकिस्तान की टीम ऐसी है जिसके बारे में भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। उसके पास प्रतिभावान खिलाड़ी हैं लेकिन वह वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। सरफराज अहमद की टीम में हालांकि अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है। पाकिस्तान नए खिलाड़ियों को मौका दे रहा है और इस बार उसने लेग स्पिनर शादाब खान और ऑलराउंडर फहीम अशरफ को टीम में रखा है। इंग्लैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज घातक साबित हो सकते हैं। न्यूजीलैंड भी अच्छे परिणाम देने में सक्षम है। वह कप्तान केन विलियम्सन और ऑलराउंडर कोरी एंडरसन पर काफी निर्भर है। श्रीलंका और बांग्लादेश दो ऐसी टीमें हैं जिन्हें सेमीफाइनल के दावेदार के रूप में नहीं देखा जा रहा है क्योंकि उनके पास इंग्लैंड की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का अभाव है।