फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndvsSA: जीत के लिए रखना होगा इन 5 बातों का ध्यान, रोहित-धवन को करनी होगी ठोस शुरुआत

Sun, 11 Jun 2017 02:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : SELF
चैंपियंस ट्रॉफी में गत विजेता भारत का रविवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबला होगा। एक तरह से क्वार्टर फाइनल में तब्दील हो चुके इस मैच में जीत हासिल करना जरूरी है। जो भी टीम इस मैच में हारेगी उसके लिए चैंपियंस ट्रॉफी का सफर वहीं खत्म हो जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करने के लिए टीम इंडिया को इन पांच चीजें करनी होंगी। 
विज्ञापन

IndvsSA: जीत के लिए टीम इंडिया को रखना होगा इन 5 बातों का ध्यान

2 of 6
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : icc
रोहित शर्मा-शिखर धवन को करनी होगी ठोस शुरुआत
चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास की सबसे सफल जोड़ी बन चुकी रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी को रविवार को एक बार फिर अपना करिश्मा दिखाना होगा। श्रीलंका के खिलाफ मैच में दोनों के बीच हुई 139 रन की साझेदारी दोनों के बीच करियर की 10वीं और चैंपियंस ट्रॉफी में 4थीं शतकीय साझेदारी थी। यदि ये दोनों टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत देने में कामयाब होते हैं तो भारतीय टीम को शुरुआती बढ़त हासिल हो जाएगी।

 
विज्ञापन

IndvsSA: जीत के लिए टीम इंडिया को रखना होगा इन 5 बातों का ध्यान

3 of 6
कगीसो रबाडा
रबाडा और ताहिर का समझदारी से सामना 
दुनिया के नंबर एक और नंबर दो वनडे गेंदबाजों से रविवार को टीम इंडिया का सामना होगा। कगीसो रबाडा रैंकिंग में नंबर एक पर हैं और इमरान ताहिर नंबर 2 पर। रबाडा जिस तरह नई बॉल से घातक साबित होते हैं पुरानी गेंद पर ताहिर कहर ढाते हैं। ताहिर अपनी शानदार लेग स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लगातार परेशान करते हैं। इसलिए ये दोनों गेंदबाज भारत के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। यदि टीम इंडिया ने इन दो गेंदबाजों का सामना समझदारी और रणनीति के आधार पर कर लिया तो उनके लिए आधी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। 

 

IndvsSA: जीत के लिए टीम इंडिया को रखना होगा इन 5 बातों का ध्यान

4 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : Getty
मध्यक्रम का चलना जरूरी
विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की उपस्थिति के बवाजूद टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर प्रतियोगिता में अबतक अपना करिश्मा नहीं दिखा सका है। युवराज पाकिस्तान के खिलाफ 32 गेंद पर 53 रन और धोनी श्रीलंका के खिलाफ 52 गेंद में 63 रन बनाए। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज अपनी चमक नहीं दिखा सका है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मध्यक्रम को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी होगी। 
विज्ञापन

IndvsSA: जीत के लिए टीम इंडिया को रखना होगा इन 5 बातों का ध्यान

5 of 6
आर अश्विन - फोटो : Rediff
आर अश्विन की वापसी 
टीम इंडिया को अश्विन की बहुत जरूरत है। वह एक स्मार्ट बॉलर हैं और बांए हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ बेहद प्रभावशाली। उनके टीम में शामिल होने से टीम को गेंदबाजी में बहुत सी विविधता मिल जाएगी। जिनका उपयोग समय के अनुरूप किया जा सकता है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

IndvsSA: जीत के लिए टीम इंडिया को रखना होगा इन 5 बातों का ध्यान

6 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : icc
गेंदबाजी में विविधता
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय गेंदबाज असरहीन दिखाई दिए। केवल एक विकेट गेंदबाजों को मिला बाकी के दो बल्लेबाज रन आउट हुए। ऐसे में गेंदबाजों को पुरानी गेंद से गेंदबाजी करते वक्त लाइन और लेन्थ में बदलाव करने होंगे। जिससे बल्लेबाजों के सामने संभलकर बल्लेबाजी करने की चुनौती पेश हो। नहीं तो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ऐसी पिच पर भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ देंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें