फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AusVsNZ: ये छह खिलाड़ी किसी भी वक्त पलट सकते हैं पूरी बाजी

Fri, 02 Jun 2017 06:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 7
स्टीव स्मिथ-केन विलियमसन
चैंपियंस ट्रॉफी में शुक्रवार को विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी और विश्वकप फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड से होगा। भारत-पाकिस्तान के बीच 4 जून को होने वाले मैच की तरह क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस मैच पर भी हैं। ऐसे में उन खिलाड़ियों पर होंगी जो इस मैच का नतीजा किसी भी स्थिति में बदलने में सक्षम है। आईए उन 6 खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं...
विज्ञापन

AusVsNZ: ये छह खिलाड़ी किसी भी वक्त पलट सकते हैं पूरी बाजी

2 of 7
डेविड वॉर्नर
डेविड वार्नर
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलिया के प्रारंभिक बल्लेबाज डेविड वार्नर की तरफ प्रशंसकों की निगाहें एक बार फिर हैं। वार्नर ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान भी हैं। उनकी जैसी धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाला आज के दौर में कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं है। बल्लेबाजी के लिए माकूल पिचों पर वह दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ के अलावा रन बनाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। इसके साथ ही उन्हें एक बार फिर यह साबित करना है कि उनके अंदर का आतिशी बल्लेबाज अभी जिंदा है। जिस तरह की विकेटों पर चैंपियंस ट्रॉफी में मैच खेले जा रहे हैं उनपर 300 रन बनना आम बात हैं ऐसे में दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाज का ताज सिर पर सजाने से कोई नहीं रोक सकता। 
 
विज्ञापन

AusVsNZ: ये छह खिलाड़ी किसी भी वक्त पलट सकते हैं पूरी बाजी

3 of 7
मिचेल स्टार्क - फोटो : SELF
मिचेल स्टार्क
2015 विश्वकप में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीतने वाले बांए हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोट से उबरकर ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी कर रहे हैं। वह एक ऐसे गेंदबाज हैं जो किसी भी परिस्थिति में किसी भी बल्लेबाज के सामने अपनी गेंदों से परेशानी खड़ी कर सकता है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी क्रम का वह सबसे बड़ा हथियार हैं। यदि कीवी टीम को किसी तरह विफल करने में कामयाब होती है तो उनकी आधी लड़ाई यहीं खत्म हो जाएगी। स्टार्क के सामने सबसे बड़ी चुनौती चोट से उबरकर शानदार प्रदर्शन करने की होगी।  

AusVsNZ: ये छह खिलाड़ी किसी भी वक्त पलट सकते हैं पूरी बाजी

4 of 7
केन विलियमसन - फोटो : getty
केन विलियमसन
कीवी बल्लेबाजी का सारा दारोमदार कप्तान केन विलियमसन के कंधों पर है। उनकी सबसे बड़ी खूबी खेल के अनुसार ढल जाना है। चाहे टी-20 हो या टेस्ट मैच वह अपनी बल्लेबाजी के अंदाज को उसी अनुसार बदल लेते हैं। वह शुरुआती क्रम में बल्लेबाजी करने उतरेंगे। ऐसे में ठोस शुरुआत देने के साथ टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना भी उनके जिम्मे होगा। 
 
विज्ञापन

AusVsNZ: ये छह खिलाड़ी किसी भी वक्त पलट सकते हैं पूरी बाजी

5 of 7
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : getty
ग्लैन मैक्सवेल
ग्लैन मैक्सवेल का वनडे में स्ट्राइक रेट 125.28 का है जो कि कई खिलाड़ियों के टी-20 के स्ट्राइक रेट से भी ज्यादा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैक्सवेल ने 7 मैच खेले हैं। इन सात मैचों की सात पारियों में वह 9.33 की औसत और 83.58 के स्ट्राइक रेट से केवल 56 रन बना सके हैं जो कि उनकी क्षमता से कोसों दूर है। हो सकता है कि कीवी गेंदबाजों को उनकी कमजोरी अच्छी तरह मालूम है। न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के खिलाफ वह मैक्सवेल ने केवल एक मैच खेला है। संयोगवश वह मैच भी उन्होंने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इसी मैदान पर खेला था। उस मैच में भी वह 22 गेंद में  केवल 29 रन बना सके थे। यदि शुक्रवार को उनका बल्ला चल निकला तो मैक्सवेल दोनों टीमों के बीच हार जीत का सबसे बड़ा अंतर साबित होंगे।
 
विज्ञापन

AusVsNZ: ये छह खिलाड़ी किसी भी वक्त पलट सकते हैं पूरी बाजी

6 of 7
कोरी एंडरसन
कोरी एंडरसन
न्यूजीलैंड की टीम की हमेशा से मजबूत कड़ी ऑलराउंडर्स की फौज रही है। वर्तमान में कीवी टीम में एक खिलाड़ी ऐसा है जो तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालने के साथ-साथ बल्ले से रन बटोरने में भी माहिर है। कोरी एंडरसन का नाम 36 गेंद में वनडे क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के बाद हर किसी की जबान पर आ गया था। कोरी एंडरसन कीवी ऑलराउंडर्स की पिछली पीढ़ी से एक कदम आगे निकल गए हैं।  100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के अलावा लंबे-लंबे शॉट्स लगाने में माहिर हैं। वह एक बार फिर गेंदबाजी करने लगे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की सीमिंग कंडीशन में उनकी गेंदबाजी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

AusVsNZ: ये छह खिलाड़ी किसी भी वक्त पलट सकते हैं पूरी बाजी

7 of 7
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
स्टीव स्मिथ
कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी स्थिति में मैच का पांसा पलट सकते हैं। स्टीव ऐसे कप्तान हैं जो सामने से टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्टीव की खूबी भी यह है कि जर्सी का रंग कोई भी हो लेकिन उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी का अंदाज नहीं बदलता। वह गैरपारंपरिक अंदाज में भले ही बल्लेबाजी करते हैं लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया की एग्रेसिव कप्तानी और क्रिकेट की परंपरा को आगे लेकर चल रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें