टीम इंडिया अपनी धरती पर 'अजेय रथ' के साथ आगे बढ़ रही है। न्यूजीलैंड के साथ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक खेले गए पिछले दोनों मैचों में भारत ने लाजवाब खेल दिखाया और जोरदार जीत के साथ न सिर्फ सीरीज में अजेय बढ़त बना ली बल्कि फिर से नंबर वन टीम का दर्जा हासिल भी कर लिया। कानपुर, कोलकाता के बाद अब इंदौर में भारतीय लड़ाके नए रिकॉर्ड के लिए मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन
तो क्या टीम इंडिया इंदौर में तोड़ पाएगी 40 साल पुराना रिकॉर्ड?
2 of 7
रविंद्र जडेजा, टीम इंडिया
- फोटो : PTI
'मिनी मुंबई' यानी इंदौर टेस्ट मैचों की मेजबानी करने वालों की लिस्ट में शामिल होने वाला यह नया क्रिकेट स्टेडियम है। हालांकि इस मैदान पर पहले कई वनडे मैच खेले जा चुके हैं।
कानपुर और कोलकाता में विराट कोहली के लड़ाकों ने जिस अंदाज में जीत हासिल की, उससे अब इस बात की उम्मीद बंध गई है कि मेजबान टीम न सिर्फ सीरीज में क्लीन स्वीप करे बल्कि वह जीत का अपना 40 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दे। तीसरा टेस्ट 8 से शुरू होगा।
विज्ञापन
तो क्या टीम इंडिया इंदौर में तोड़ पाएगी 40 साल पुराना रिकॉर्ड?
3 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
विराट कोहली ने कानपुर में अपने 500वें टेस्ट मैच में 197 रनों की बड़ी जीत हासिल की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की अपनी धरती पर रनों के लिहाज से यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। वैसे देखा जाए तो ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर भारत ने कीवी टीम के खिलाफ ऑकलैंड में 7 मार्च, 1968 में 272 रनों की बड़ी जीत हासिल की थी।
तो क्या टीम इंडिया इंदौर में तोड़ पाएगी 40 साल पुराना रिकॉर्ड?
4 of 7
टीम इंडिया
भारतीय टीम का अपनी धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड आज से 40 साल पहले 26 नवंबर, 1976 को बना था जब उसने मेहमान टीम को 216 रनों के बड़े अंतर से हराया था। अब उसकी नजर 40 साल पुराने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने पर होगी। यह संभव भी दिख रहा है क्योंकि कानपुर में जीत का अंतर 197 रन था तो कोलकाता में 178 रन का। इस लिहाज से इस बार जीत का अंतर रिकॉर्डतोड़ वाला होना चाहिए, बशर्ते भारत को इंदौर टेस्ट में फिर से पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिले।
विज्ञापन
तो क्या टीम इंडिया इंदौर में तोड़ पाएगी 40 साल पुराना रिकॉर्ड?
5 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : getty
अगर भारत को बाद में बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है तो विकेट के लिहाज से अपने घर में 10 विकेट से बड़ी जीत का कारनामा दोहराने का मौका होगा। ओवरऑल देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मुकाबले में भारत ने 2 बार तो न्यूजीलैंड ने भी 2 बार 10-10 विकेट से जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने एक बार न्यूजीलैंड में तो एक बार अपने घर में 10-10 विकेट से जीत हासिल की थी। अब उसके पास फिर से 10 विकेट से जीत हासिल करने का चांस हो सकता है।
विज्ञापन
तो क्या टीम इंडिया इंदौर में तोड़ पाएगी 40 साल पुराना रिकॉर्ड?
6 of 7
विराट कोहली
- फोटो : PTI
टेस्ट में ड्रॉ के अलावा एक और जीत का अंतर होता है और वह है पारी के अंतर से जीत। दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों में अब तक सिर्फ 5 बार ही पारी के अंतर से टीमों को जीत मिली है, जिसमें 4 बार टीम इंडिया ने तो एक बार कीवी टीम ने इस तरह की बड़ी जीत हासिल की है।
तो क्या टीम इंडिया इंदौर में तोड़ पाएगी 40 साल पुराना रिकॉर्ड?
7 of 7
विराट कोहली
- फोटो : Getty
भारत ने 4 में से 3 बार अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी के अंतर से जीत हासिल की है। भारत की सबसे बड़ी जीत 20 नवंबर, 2010 को नागपुर टेस्ट में मिली थी जब वह एक पारी और 198 रनो से जीता था। अगर भारतीय खिलाड़ी इंदौर में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो यह रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो सकता है।