महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया पहली बार जिम्बाब्वे का दौरा करने जा रही है तो क्या वह अपने से कहीं जूनियर कप्तान विराट कोहली के एक उस दुर्लभ रिकॉर्ड की बराबरी भी कर सकेंगे जो उन्होंने अपने छोटे से कप्तानी करियर में बना रखा है।
धोनी करीब एक दशक से टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं और इतने लंबे समय बाद भी वह बतौर कप्तान टीम के साथ अफ्रीका की इस धरती पर कभी नहीं आए। लेकिन अब वह युवा खिलाड़ियों और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से लबरेज टीम के साथ यहां आने वाले हैं।
टेस्ट से संन्यास लेने के बाद धोनी के पास अब सिर्फ वनडे और टी-20 की कप्तानी बची है और अगले एक साल तक भारत को सीमित ओवरों के मुकाबले नहीं खेलने हैं इसलिए उन्होंने यहां आने का प्लान बनाया। अब उन पर एक दवाब है कि वह न सिर्फ कोहली के रिकॉर्ड बल्कि अजिंक्य रहाणे के रिकॉर्ड की बराबरी तो कर लें।
विज्ञापन
क्या धोनी कर पाएंगे वो काम जो कोहली और रहाणे ने कर दिखाया!
2 of 4
खैर, भारत को 11 जून से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, लेकिन धोनी के पास विराट कोहली के एक रिकॉर्ड की बराबरी करने का दवाब होगा जो उन्होंने 2013 में रचा था। कोहली टीम इंडिया के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने विदेशी धरती पर 5 मैचों की वनडे सीरीज पर क्लीन स्विप का कारनामा किया है। उन्होंने यह कारनामा जिम्बाब्वे के खिलाफ उस समय किया जब धोनी समेत कई बड़े खिलाड़ी इस दौरे से हट गए थे और कोहली की कप्तानी में कई नए चेहरे टीम में आए और इतिहास रच दिया।
यही नहीं पिछले साल जब टीम इंडिया ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में जिम्बाब्वे का दौरा किया तब भी भारत ने वनडे सीरीज में मेजबान टीम का सूपड़ा साफ किया था। इस बार यह सीरीज 3 मैचो की खेली गई थी।
दिलचस्प है कि पिछले दोनों दौरे से दूर रहने वाले धोनी इस बार जिम्बाब्वे जा रहे हैं तो कोहली और रहाणे टीम के साथ नहीं होंगे।
विज्ञापन
क्या धोनी कर पाएंगे वो काम जो कोहली और रहाणे ने कर दिखाया!
3 of 4
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 8 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली गई है जिसमें 2 बार एक-एक मैचों की सीरीज रही, जबकि 3 बार 3-3 मैचों की सीरीज हुई। दोनों के बीच 3 बार 5-5 मैचों की सीरीज भी खेली गई है।
अब चौथी बार दोनों टीमें एक बार फिर 3 मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज के लिए उतरने जा रही है तो अबकी टीम इंडिया की कमान धोनी के हाथों में है। धोनी पर इस बात का दबाव होगा कि वह अपने से कहीं जूनियर विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के जिम्बाब्वे की धरती पर क्लीन स्वीप के रिकॉर्ड को इस बार भी कायम रखें।
धोनी अगर इसमें कामयाब होते हैं तो टीम इंडिया लगातार तीसरे दौरे पर जिम्बाब्वे को उसी की धरती पर क्लीन स्वीप करने की हैट्रिक लगा देगी।
क्या धोनी कर पाएंगे वो काम जो कोहली और रहाणे ने कर दिखाया!
4 of 4
हालांकि कप्तान धोनी की टीम इंडिया अगर इस बार भी क्लीन स्वीप कर लेती है तो भी आईसीसी की वनडे रैंकिंग में कोई खास फायदा नहीं होने वाला। फिर भी धोनी चाहेंगे कि पिछले कुछ महीनों से अंतरराष्ट्रीय मैचों में हुए उनके खराब खेल को इस दौरे के जरिए धो सकते हैं।