फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ब्स की लिस्ट में भारत की ये प्रभावशाली महिलाएं भी, तस्वीरें

Tue, 07 Jun 2016 11:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय महिलाओं को भी अपनी लिस्ट में शामिल किया
फोर्ब्स पत्रिका ने 2016 की दुनिया में 100 प्रभावशाली और शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पहला नाम जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल का है और दूसरे स्थान पर अमेरिकी राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन हैं। फोर्ब्स ने अपनी मेहनत के दम पर कामयाबी हासिल करने वाली भारतीय महिलाओं को भी अपनी लिस्ट में शामिल किया है। देखें भारतीय महिलाओं की रैंक क्या है।  
विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर

2 of 5
चंदा कोचर - फोटो : getty images
फोर्ब्स ने 100 प्रभावशाली महिलाओं में भारत की चंदा कोचर को 40 वां स्थान दिया है। 54 वर्षीय चंदा कोचर आईसीआईसीआई बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किरन मजूमदार शॉ - फोटो : getty images
भारत की दूसरी महिला किरन मजूमदार शॉ हैं, किरन को पत्रिका ने दुनिया की 100 महिलाओं में 77 वीं रैंक दी है। किरन मजूमदार 'बायोकोन' की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं। हेल्थकेयर के क्षेत्र में 63 वर्षीय किरन मजूमदार जाना पहचाना नाम हैं।

4 of 5
शोभना भारती - फोटो : getty images
भारत की 59 वर्षीय शोभना भारती शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में 93 वें स्थान पर हैं। कोलकाता में जन्मीं शोभना हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। वह इस ग्रुप की  एडिटोरीअल डायरेक्टर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंदरा नूई - फोटो : getty images
चेन्नई में पैदा हुईं पेप्सीको की अप्रवासी भारतीय सीईओ इंदरा नूई को फोर्ब्स ने 14 वां स्थान दिया है। 60 वर्षीय नूई दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पेयजल कंपनी की सीईओ हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें