फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए को महसूस होने लगी स्मिथ-वॉर्नर की अहमियत, कहा- दोनों की फॉर्म विश्व कप चयन के लिए अहम

Sat, 29 Dec 2018 07:06 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सीईओ केविन राबर्ट्स ने शुक्रवार को कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर का आगामी टी-20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करना अगले साल विश्व कप टीम में उनके चयन में अहम भूमिका निभाएगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
स्मिथ-वॉर्नर
स्मिथ और वॉर्नर दोनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग और उसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेना है और राबर्ट्स ने कहा कि सीए इन टी20 प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन पर करीबी नजर रखेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Kevin Roberts
राबर्ट्स ने एबीसी रेडियो से बातचीत में कहा, 'हम निश्चित तौर पर इन टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन पर गौर करेंगे। इसलिए इन्हें देखना महत्वपूर्ण होगा।' 

4 of 5
स्टीव स्मिथ
गौरतलब है कि गत गुरुवार को हाल ही में बांग्लादेश ने बॉल टेंपरिंग विवाद में एक साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में खेलने को लेकर लगाया गया प्रतिबंध अब हटा दिया। अब स्मिथ पांच जनवरी से शुरू हो रहे बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अगले सीजन में स्टीव स्मिथ कोमिला विक्टोरियंस की तरफ से खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Steve Smith
बता दें कि स्मिथ और वॉर्नर पर दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध लगा हुआ है, जो अगले साल मार्च में खत्म होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें