फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की फटकार से बुमराह की संवर गई जिंदगी, अब कहलाते हैं यॉर्कर स्पेशलिस्ट

Sat, 29 Dec 2018 07:06 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
jasprit bumrah
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट का नतीजा भले ही कुछ भी निकले लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से मेलबर्न में इतिहास रचकर मैच और दिल दोनों ही जीत लिया।
 
विज्ञापन

2 of 8
jasprit bumrah
टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज को इस मैच का हीरो कहा जाए तो शायद गत नहीं होगा। दाए हाथ के इस गेंदबाज ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की और कंगारुओं की हालत पस्त कर दी।

 
विज्ञापन

3 of 8
जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केवल 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए। बुमराह की धारदार व यॉर्कर गेंदबाजी के आगे कंगारुओं ने घुटने टेक दिए। बुमराह की कहर बरपाती गेंदों का असर यूं रहा कि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिर्फ 151 रन पर ही सिमट गई।

4 of 8
जसप्रीत बुमराह
दाएं हाथ के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बुमराह ने अपनी धारधार गेंदबाजी से पूरी दुनिया में सनसनी मचा रखी है। मगर शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि बुमराह के अंदर यॉर्कर गेंदबाजी करने का खास हुनर कहां से आया? आइए हम आपको बताते हैंः
विज्ञापन

5 of 8
jasprit bumrah
खबरों के मुताबिक जसप्रीत बुमराह जब सिर्फ 12 साल के थे तो गर्मियों की दोपहर में घर के अंदर ही बॉलिंग प्रैक्टिस करते थे। हालांकि जब ये गेंदबाज घर के अंदर बॉलिंग करता था तो उससे काफी आवाज होती थी, जिससे उनकी मां की नींद खराब होती थी। तभी उनकी मां ने बुमराह से कहा वो उन्हें घर में इसी शर्त पर खेलने देगी कि गेंद की आवाज न आए। 
विज्ञापन

6 of 8
जसप्रीत बुमराह
इसके बाद बुमराह ने एक नायाब तरीका निकाला। दरअसल, बुमराह गेंद का टिप्पा उस जगह पर मारने लगे जहां फर्श और दीवार का निचला हिस्सा आपस में मिलता था। इसकी वजह से आवाज भी कम होती थी और देखते ही देखते बुमराह की यॉर्कर गेंदबाजी में कामयाबी हासिल कर ली।
विज्ञापन

7 of 8
जसप्रीत बुमराह
हालांकि, बुमराह ने अपनी यॉर्कर को आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में रहकर तराशा। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने बुमराह को यॉर्कर और स्लोअर यॉर्कर पर कई अहम बातें बताई, जिसकी वजह से आज वो एक बड़े गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने मार्कस हैरिस, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, टिम पैन, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड को अपना शिकार बनाया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने हैरिस को इशांत के हाथों कैच आउट कराया। मार्श को एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर हेड को खतरनाक यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। पैन को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। फिर लियोन को एलबीडब्ल्यू और हेजलवुड को क्लीन बोल्ड किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें