फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली पर बिशन सिंह बेदी का बड़ा बयान, बोले- 'बतौर कप्तान खुद को अभी तक साबित नहीं कर पाए विराट'

Sat, 10 Mar 2018 12:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज और कप्तान बिशन सिंह बेदी का कहना है कि बतौर एक बल्लेबाज विराट कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने खुद के एक अच्छे कप्तान के रूप में साबित नहीं किया है।
विज्ञापन

2 of 5
bishan singh bedi
गौरतलब है कि विराट कोहली को साल 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम की कमान सौंपी गई थी। यह वो समय था जब तत्काल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके थे।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और बिशन सिंह बेदी - फोटो : PTI
पिछले चार साल में विराट 35 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं, जिनमें से 21 में जीत, 5 में हार और 9 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। 

4 of 5
विराट कोहली और बिशन सिंह बेदी - फोटो : PTI
वहीं विराट कोहली अब तक कुल 49 वन-डे मैचों में कप्तान की भूमिका निभा चुके हैं। इनमें से उन्हें 38 में जीत और 10 में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी कप्तानी में अब तक सिर्फ एक मैच ड्रॉ हुआ है। इसके अलावा टी-20 में विराट ने 12 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उन्हें 7 में जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
बिशन सिंह बेदी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि विराट बतौर एक बल्लेबाज टीम के लिए बेहतर कर रहे हैं, लेकिन कप्तान के रूप में अभी उनकी परीक्षा बाकी है। बेदी ने कहा, 'कैप्टेंसी में अभी तक विराट का टेस्ट नहीं हुआ है।' हालांकि उन्हें उम्मीद है कि विराट इस परीक्षा में भी खुद को साबित कर दिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें