टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का आज जन्मदिन है। लक्ष्मण 43 साल के हो गए। आइये जानते हैं उनके क्रिकेट करियर से जुड़ीं ये बड़ी बातें-
विज्ञापन
2 of 6
वीवीएस लक्ष्मण
1 नवंबर, 1974 को हैदराबाद में जन्में लक्ष्मण को वेरी-वेरी स्पेशल भी कहा जाता है। इसकी वजह उनकी जबरदस्त बैटिंग रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2003-2004 वन-डे सीरीज में लगातार बेहतरीन पारियां खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान चैपल ने उन्हें ये निकनेम दिया था। इसी दौरान लक्ष्मण ने पहले 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में दो शतकों की मदद से 494 रन बनाए।
विज्ञापन
3 of 6
वीवीएस लक्ष्मण
साल 1996 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से डेव्यू करने वाले लक्ष्मण ने एक से एक बेहतरीन पारियां खेली। लक्ष्मण को क्रिकेट में संकट मोचन के रूप में माना जाता था। लक्ष्मण खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन खेल की वजह से जाने और पहचाने जाते हैं। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 2001 में 281 रन की शानदार पारी खेली थी।
4 of 6
वीवीएस लक्ष्मण
लक्ष्मण ने भारत की ओर से 134 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8,781 रन बनाए हैं। लक्ष्मण ने इस दौरान 17 शतक और 56 अर्धशतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। उनके टेस्ट में कुल 17 में से 6 टेस्ट शतक और 6 वन डे शतकों में से 4 शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही हैं। मालूम हो कि तेंदुलकर के बाद लक्ष्मण दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार रन बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
वीवीएस लक्ष्मण
गौरतलब है कि लक्ष्मण ने भारत को कई बार टेस्ट मैचों में अपनी बेहतरीन पारी से जीत दिलाई है। दाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज लक्ष्मण ने 86 वन-डे मैच खेले हैं और 2,338 रन बनाए हैं। वन-डे मैचों में उन्होंने 6 सेंचुरी लगाई।
2002 में लक्ष्मण विजडन के पांच क्रिकेटरों में चुने गए थे। 2012 में वीवीएस लक्ष्मण ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वीवीएस लक्ष्मण को भारत सरकार द्वारा चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्मश्री दिया जा चुका है। लक्ष्मण भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भतीजे हैं।