टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में टी-20 की जंग शुरू होगी। क्रिकेट के इस फार्मेट में तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर होने के आसार हैं। टीम इंडिया अभी तक न्यूजीलैंड को इस फार्मेट में हरा नहीं पाई है। सभी 5 मैच कीवी टीम ने जीते हैं। लिहाजा दिल्ली के पहले मैच में विराट कोहली पुख्ता तैयारी के साथ उतरेंगे। विराट पहला मुकाबला जीतने इन 11 खिलाड़ियों के साथ कोटला मैदान में उतर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
शिखर धवन
- फोटो : bcci
ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर 'हिटमैन' रोहित शर्मा और 'गब्बर' शिखर धवन के कंधों पर होगी। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में अब तक सफल नहीं रहे है। उनसे पहले मैच में बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। वहीं शिखर धवन को भी तेज और उपयोगी पारी खेलनी होगी। कप्तान कोहली और टीम प्रबंधन को इस जोड़ी से शानदार शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
3 of 6
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
कप्तान विराट कोहली मिडिल ऑर्डर में धमाल मचाने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने वन-डे सीरीज में दो शतक लगाए हैं। टी-20 में वह बेस्ट प्लेयर माने जाते हैं। दिल्ली उनका होम ग्राउंड है। लिहाजा उनसे आकर्षक पारी की उम्मीद होगी। चौथे नंबर पर इस बार केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है। पिछले करीब दो माह से उन्हें टीम के अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है। राहुल 4 नंबर पर सबसे बेहतर विकल्प हो सकते हैं। एमएस धोनी के तो क्या कहने। वो इस टीम के मेंटर हैं। धोनी को हालांकि अपना दमखम दिखाने के लिए एक बढ़िया पारी खेलनी होगी। अगर उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला तो वो इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।
4 of 6
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव
हार्दिक पांड्या से टीम प्रबंधन को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में विकेट निकालने की उम्मीद होगी। पांड्या भी अपने बल्ले की चमक कानपुर में नहीं बिखेर पाए थे। केदार जाधव ने बल्ले से अब तक कमाल नहीं किया है। उन्होंने पहले वन-डे में 12 रन बनाए थे जबकि दूसरे मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। कानपुर में कम समय के लिए मौका मिला। लिहाजा इस मैच में वह आल राउंडर की भूमिका में हो सकते हैं। उनकी गेंदबाजी कीवी बल्लेबाजों पर लगाम कसने में कामयाब रही है। जाधव अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए बेकरार होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह
भुवनेश्वर कुमार-जसप्रीत बुमराह के अलावा टीम इंडिया में तीसरे गेंदबाज के रूप में आशीष नेहरा को मौका दिया जा सकता है। करियर के अंतिम मैच में नेहरा बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम इंडिया को हर हाल में जिताना चाहेंगे। गेंदबाजी में भुवी अभी शानदार लय में है और कप्तान कोहली को उम्मीद होगी कि वो शुरुआती ओवरों में बुमराह के साथ मिलकर टीम इंडिया को ज्यादा से ज्यादा सफलताएं दिलाएं।
जसप्रीत बुमराह तो वन-डे और टी20 इंटरनेशनल मैचों के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं और वो भी अपनी ख्याति को साबित करने के लिए एड़ी-चोटी का दांव लगाते दिखेंगे। नेहरा को खिलाने की वजह से विराट कोहली इस मैच में एक स्पिनर के साथ ही उतर सकते हैं। वह स्पिनर युजवेंद्र चहल हो सकते हैं।
नोट- अनुमानों के आईने और खिलाड़ियों के रिकॉर्ड के आधार पर हमने मैच के लिए यह अंतिम एकादश बताई है। वैसे टीम के 11 खिलाड़ियों को कप्तान और टीम प्रबंधन मैच शुरू होने के कुछ देर पहले ही तय करते हैं।