दुनिया के सबसे विस्फोटक और खतरनाक बल्लेबाज माने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग आज 38 साल के हो गए। ठीक एक साल पहले क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सहवाग ने 21वीं सदी में ओपनिंग की नई परिभाषा दी। इस खिलाड़ी के बारे जितना कहा जाए, कम ही होगा। सहवाग ने कई रिकॉर्ड्स बनाए, जो इतिहास के पन्नों में अमर हो गए। डालते हैं सहवाग के धमाकों पर एक नजर:
विज्ञापन
सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता
2 of 11
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
फर्स्ट क्लास क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट की पहली पारियों में शतक
वीरेंद्र सहवाग ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की पहली पारी और टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़ा। 1998 में दिल्ली के डेब्यू करने वाले सहवाग नंबर 7 पर आएऔर हरियाणा के खिलाफ 118 रनों की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने 2003 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर पर आकर 105 रनों की पारी खेली। ऐसा करने वाले वो दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता
3 of 11
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
तिहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी
मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की यादगार पारी खेली। इसके अलावा सहवाग छक्का मार कर तिहरा शतक बनाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए। सहवाग के बाद ऐसा सिर्फ कुमार संगाकारा ही कर पाए हैं। अपनी इस आतिशी पारी में सहवाग ने पाकिस्तान की टीम के परखच्चे उड़ा दिए थे।
सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता
4 of 11
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
दो तिहरे शतक जमाने वाले दुनिया के चार बल्लेबाजों में से एक
140 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में चुनिंदा लोगों ने तिहरा शतक लगाया है। मगर वीरेंद्र सहवाग उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने यह काम 2 बार किया है। पाकिस्तान के बाद सहवाग ने 2008 में चैन्नई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 319 रनों खेली थी। उनके अलावा ब्रायन लारा (375 और 400), डॉन ब्रैडमैन (334 और 304) और क्रिस गेल (333 और 317) रन बनाए हैं। हालांकि वो 2009 में तीसरा तिहरा शतक लगाने से चूक गए और 293 पर आउट हो गए।
विज्ञापन
सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता
5 of 11
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
लगातार 11 टेस्ट शतकों को 150 के पार ले जाना
सहवाग ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है जो उनके अलावा शायद ही कोई दूसरा खिलाड़ी तोड़ पाए। सहवाग ने दिसंबर 2003 से लेकर जुलाई 2008 के बीच 11 टेस्ट शतक लगाए। इन सभी शतकों में वो अपना स्कोर 150 के पार ले गए। 12वीं बार वो श्रीलंका के खिलाफ 131 पर आउट हुए। इसके अलावा सहवाग एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। 2008 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के दूसरे दिन सहवाग ने 284 रन कूट डाले। 293 पर आउट होने से पहले वो सुनिश्चित कर गए कि वो टेस्ट के एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएं।
विज्ञापन
सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता
6 of 11
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
90s, 190s और 290s में आउट होने वाले पहले खिलाड़ी
सहवाग उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो रिस्क लेने से नहीं डरते। सहवाग सिर्फ नर्वस 90s का ही शिकार नहीं हुए। वो नर्वस 190s और 290s का भी शिकार हुए हैं। सहवाग पांच बार 90s (90,90,92,96 और 99), एक बार 190s (195) और एक बार 290s (293) में आउट हुए हैं। इसके अलावा सिर्फ एलेस्टर कुक इस सूची में शामिल हो पाए हैं।
विज्ञापन
सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता
7 of 11
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
दो तिहरे शतक और पांच विकेट लेने वाले इकलौते खिलाड़ी
सहवाग दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने न सिर्फ 3 तिहरे शतक लगाए हैं, बल्कि टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट भी लिए हैं। लारा, गेल या ब्रैडमैन ऐसा नहीं कर पाए। सहवाग ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट लिए थे। यह सहवाग के ऑलराउंड खेल का प्रमाण है।
सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता
8 of 11
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
सबसे ज्यादा बार तेज शतक और दोहरे शतक
सहवाग उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें रन बनाने की जल्दबाजी रहती थी। उनकी जल्दबाजी का आलम यह था कि उन्होंने अपने करियर के 23 टेस्ट शतकों में से 7 शतक बनाने के लिए 100 से भी कम गेंदें खेली। यह एक रिकॉर्ड है। उनके बाद एडम गिलक्रिस्ट का नंबर आता है। सहवाग लंबी रेस के घोड़े थे। टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 5 दोहरे शतक 200 से कम गेंदों में लगे हैं। उनमें से तीन वीरेंद्र सहवाग के नाम हैं। सहवाग के 6 दोहरे शतकों में से 5 बनाने के लिए उन्होंने 230 से भी कम गेंद खेलीं।
सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता
9 of 11
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
वनडे पारी की पहली ही गेंद पर सिक्स लगाना
2004 में वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी की पहली गेंद पर छक्का मारा था। 360 का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी की पहली गेंद पर छक्का मारकर सहवाग ने इतिहास लिखा दिया। यदि रिकॉर्ड बुक्स की बात की जाएं, तो इतिहास में ऐसा करने वाले वो तीसेर खिलाड़ी हैं। इससे पहले मार्क ग्रेटबैच ने 1992 में वसीम अकरम खिलाफ और फिलो वॉलैस ने 1998 में जवागल श्रीनाथ के खिलाफ यह कारनामा किया है।
सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता
10 of 11
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
वनडे क्रिकेट में किसी कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर
8 दिसंबर 2011 को सहवाग ने इतिहास रचा। सहवाग ने न केवल वनडे का दूसरा दोहरा शतक लगाया, बल्कि एक कप्तान के तौर पर वनडे की सबसे बड़ी पारी भी खेली। इंदौर में 219 रन बना कर सहवाग ने जयसूर्या के 189 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा जो उन्होंने भारत के खिलाफ बनाया था।
सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता
11 of 11
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
आईपीएल में सबसे तेज 1000 और 2000 रन
फटाफट रन बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग के नाम टी-20 क्रिकेट में एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सहवाग ने आईपीएल में अपने 1000 रन 604 गेदों में और 2000 रन 1251 गेंदों में पूरे कर लिए थे। यह सबसे तेज 1000 और 2000 रन का रिकॉर्ड है। यहां तक की क्रिस गेल और विराट कोहली ने भी इससे ज्यादा गेंदे खेल कर यह मुकाम हासिल किया है।