फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली ने 2016 में किया वो कमाल जो सचिन, सहवाग औऱ गेल भी न कर पाए

Thu, 20 Oct 2016 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : getty
टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने साल 2016 में वो कमाल किया है जो क्रिकेट के बड़े-बड़े सूरमा करने से चूक गए। कोहली ने यह कमाल इसी साल 2016 में किया है। कोहली ने ऐसा कर एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल, सचिन तेंदुलकर की पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

कोहली ने 2016 में किया वो कमाल जो सचिन, सहवाग औऱ गेल भी न कर पाए

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : getty
कोहली के आंकड़ो की बात करें तो साल 2016 में कोहली ने इस साल वनडे औऱ टी-20 मिला कर कुल 22 मैचों की 19 पारियों में 1107 रन बनाए हैं। इसमें वनडे में दो शतक और 3 अर्धशतक के अलावा टी-20 में भी 7 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन

कोहली ने 2016 में किया वो कमाल जो सचिन, सहवाग औऱ गेल भी न कर पाए

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : ESPN
इस साल कोहली का औसत 100.6 रहा हैं। एक साल में 100 से अधिक की औसत रखने वाले वो इंडिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली टी-20 की 7 पारियों में से 6 बार नॉट आउट भी रहे हैं।

कोहली ने 2016 में किया वो कमाल जो सचिन, सहवाग औऱ गेल भी न कर पाए

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : getty
उनके प्रतिद्वंदियों की बात की जाए तो सब उनसे कोसों दूर हैं। कोहली का प्रदर्शन अतुलनीय रहा है। कोहली के बाद पाकिस्तान के बाबर आजम का नंबर आता है, जिन्होंने 66.3 की औसत से रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर 58.7 की औसत रखने वाले जोस बटलर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने 2016 में किया वो कमाल जो सचिन, सहवाग औऱ गेल भी न कर पाए

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : getty
कोहली एक और रिकॉर्ड बनाने की कगार पर हैं। यदि दूसरे वनडे में वो 71 रन बना लेते हैं, तो वो घरेलू सरजमीं पर सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें