फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन की दोस्त से कोर्ट मैरिज की थी टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने

Sat, 29 Oct 2016 10:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
वरुण ऐरॉन - फोटो : Social Media
झारखंड ने पिछले एक दशक में भारतीय क्रिकेट को कई बड़े सितारे दिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम भी झारखंड राज्य से आए। मगर झारखंड ने टीम इंडिया को उसका सबसे तेज गेंदबाज भी दिया है।
विज्ञापन

बचपन की दोस्त से कोर्ट मैरिज की

2 of 9
वरुण ऐरॉन - फोटो : getty
140 की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले क्रिकेटर वरुण ऐरॉन भी झारखंड से ही आते हैं। उमेश यादव की तरह ऐरॉन भी टीम इंडिया के स्पीडस्टर हैं। वरुण आज 27 साल के हो गए हैं। जानते हैं उनके बारे में खास बातें:
विज्ञापन

बचपन की दोस्त से कोर्ट मैरिज की थी टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने

3 of 9
वरुण ऐरॉन - फोटो : getty
MRF अकादमी में चुनाव
भारत में पेसर्स की खेप तैयार करने वाली MRF अकादमी ने वरुण को 15 साल की उम्र में ही चुन लिया था।। इसके बाद वरुण झारखंड रणजी टीम, पूर्व जोन और अंडर-19 से होते हुए टीम इंडिया तक पहुंचे।

बचपन की दोस्त से कोर्ट मैरिज की थी टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने

4 of 9
वरुण ऐरॉन - फोटो : getty
फर्स्ट क्लाल डेब्यू
वरुण ऐरॉन का फर्स्ट क्लास डेब्यू काफी देर से हुआ। इसका कारण है कि जिस समय उनका डेब्यू होना थे, उससे पहले उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। ऐरॉन ने 2008-09 के रणजी सीजन में अपना डेब्यू किया।
विज्ञापन

बचपन की दोस्त से कोर्ट मैरिज की थी टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने

5 of 9
वरुण ऐरॉन - फोटो : getty
टीम इंडिया में एंट्री
2010-11 के रणजी सीजन में शानदार खेल दिखाने वाले वरुण ऐरॉन ने 153.4 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद डालकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। इस एक गेंद के चलते उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए टीम में चुना गया, जहां पिचें काफी तेज होती हैं।
विज्ञापन

बचपन की दोस्त से कोर्ट मैरिज की थी टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने

6 of 9
वरुण ऐरॉन - फोटो : getty
वनडे में डेब्यू
वरुण को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इशांत शर्मा की जगह मौका मिला। वानखेड़े में डेब्यू करने वाले ऐरॉन ने 24 रन देकर 3 विकेट लिए। कमाल की बात यह की ऐरॉन की गेंदबाजी इतनी सटीक थी कि तीनों बल्लेबाज बोल्ड हुए।
विज्ञापन

बचपन की दोस्त से कोर्ट मैरिज की थी टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने

7 of 9
वरुण ऐरॉन - फोटो : getty
रोल मॉडल
जहां इस पीढ़ी के ज्यादातर गेंदबाज वसीम अकरम, वकार युनिस, ग्लैन मैक्गाथ जैसे धुरंधरों को अपना रोल मॉडल मानते हैं, वहीं वरुण की पसंद इस मामले काफी अलग है। वरुण ऐरॉन वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स को अपना रोल मॉडल मानते हैं।

बचपन की दोस्त से कोर्ट मैरिज की थी टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने

8 of 9
वरुण ऐरॉन - फोटो : getty
150 की स्पीड से गेंदबाजी
वरुण ने कई दफा 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की है। वरुण ने रणजी क्रिकेट में 153.4 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की, जो भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे तेज गेंद है। वरुण को टीम इंडिया में शामिल करने की वकालत सुनील गावस्कर ने भी की थी।
विज्ञापन

बचपन की दोस्त से कोर्ट मैरिज की थी टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने

9 of 9
वरुण ऐरॉन - फोटो : Social Media
कोर्ट में की थी शादी
वरुण ऐरॉन ने 2016 में अपने बचपन की दोस्त रागिनी सिंह के साथ शादी कर ली। दोनों ने बेहद सादगी से कोर्ट मैरिज की। वरुण और रागिनी स्कूल के दिनों से ही एक दूसरे के साथ हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें