पाकिस्तान बल्लेबाजी की ‘द वॉल’ माने जाने वाले युनिस खान मंगलवार को 39 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी पाक टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ संभाले हुए युनिस ने अपने करियर कई बेहतरीन पारियां खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई है। युनिस ने 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के बाद सीमित ओवरों के क्रिकट से संन्यास ले लिया था, मगर टेस्ट में वो अब भी अपना जलवा दिखाते हैं। डालते हैं पाकिस्तान के ‘मिस्टर डिपेंडेबल’ के करियर पर एक नजर:
विज्ञापन
Bday Spl: उम्रदराज पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
2 of 8
युनिस खान
- फोटो : Dawn
सर्वाधिक टेस्ट रन
युनिस खान ने पाकिस्तान के लिए 111 टेस्ट मैचों में 53 से ज्यादा की औसत से 9,666 रन बनाए हैं। वो 9000 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। युनिस ने 33 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 313 रन का है।
विज्ञापन
Bday Spl: उम्रदराज पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
3 of 8
युनिस खान
- फोटो : ESPN
टेस्ट में तिहरा शतक
पाकिस्तान के सिए सिर्फ तीन बल्लेबाजों ने तिहरा शतक जड़ा है। युनिस खान उन तीन बल्लेबाजों में से एक हैं। पाक के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत टेस्ट पारी खेलने वालों में युनिसा दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज और हालिया मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक हैं, जिन्होंने टेस्ट में 320 रनों की पारी खेली थी।
Bday Spl: उम्रदराज पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
4 of 8
युनिस खान
- फोटो : Dawn
प्रथम श्रेणी क्रिकेट
कराची में खेलने और रहने के बावजूद युनिस ने पेशावर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना शुरु किया। 1999 से ही युनिस पेशावर के लिए खेलते रहे हैं। इसके अलावा युनिस ऑस्ट्रेलिया में भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके है। कंगारु जमीन पर वो दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं।
विज्ञापन
Bday Spl: उम्रदराज पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
5 of 8
युनिस खान
- फोटो : Dawn
टेस्ट और वनडे डेब्यू
एक ही घरेलु सीजन के बाद उन्हें पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने का मौका मिल गया। फरवरी 2000 में पाकिस्तान के लिए अपने पहले वनडे में युनिस ने 46 रन बनाए। इसके बाद टेस्ट डेब्यू में दूसरी पारी में युनिस ने 107 रनों की शतकीय पारी खेली। हालांकि पाकिस्तान दोनों ही मौकों पर हार गया।
विज्ञापन
Bday Spl: उम्रदराज पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
6 of 8
युनिस खान
- फोटो : ESPN
सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक कैच
युनिसा ने 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी 4 कैच लपके। चारों ही कैच दानिश कनेरिया की गेंद पर लपके। उन्होंने भारत के गुरशरन सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 कैच लपके थे।
विज्ञापन
Bday Spl: उम्रदराज पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
7 of 8
युनिस खान
- फोटो : Dawn
भारत के खिलाफ रन बनाना है पसंद
युनिस खान को भारत के खिलाफ रन बनाना खासा पसंद है। टेस्ट में 53 की औसत रखने वाले युनिस ने भारत के खिलाफ 9 टेस्ट मैचों में 88 से अधिक की औसत से 1321 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। भारत में उनकी औसत 76.80 की है। वनडे में भी वो भारत के खिलाफ काफी खतरनाक हैं। युनिस के बल्ले से वनडे में 7 शतक निकले, जिसमें से 3 शतक भारत के खिलाफ बनाए हैं।
Bday Spl: उम्रदराज पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
8 of 8
युनिस खान
- फोटो : Dawn
तोड़ा राहुल द्रिवड़ का रिकॉर्ड
35 साल के उम्र के बाद जहां ज्यादातर क्रिकेटरों का करियर खत्म होने लगता है, युनिस खान सरीखे बल्लेबाजों का करियर वहीं से रफ्तार पकड़ता है। 35 की उम्र के बाद युनिस सबसे अधिक सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 35 के पार 13 शतक बना कर भारत के राहुल द्रविड़ के 12 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा।