फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेन वॉर्न से भी खतरनाक था टीम इंडिया का यह लेग स्पिनर

Sun, 11 Dec 2016 11:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सुभाष गुप्ते - फोटो : Cricket Country
दिवंगत भारतीय क्रिकेटर सुभाष गुप्ते 87वीं जन्मतिथि है। 1950 और 1960 के दौर में क्रिकेट जगत के सबसे उम्दा खिलाड़ियों में से एक गुप्ते ने भारत के लिए 36 टेस्ट खेलते  हुए 29.55 की शानदार औसत से 149 विकेट लिए। विश्व के एक दिग्गज खिलाड़ी उन्हें शेन वॉर्न से खतरनाक लेग स्पिनर मानते थे। जानिए भारत के महान लेग स्पिनर के बारे में खास बातें:
विज्ञापन

2 of 7
क्रिकेट - फोटो : getty
फेर्जी’ गुप्ते
सुभाष गुप्ते को 1952-53 के दौरे पर ‘फेर्जी’ गुप्ते का उपनाम दिया गया। यह नाम वेस्टइंडीज के दिग्गज लेग स्पिनर विल्फ्रेड फुर्गसन से लिया गया है। गुप्ते का भय इतना ज्यादा था कि उन्होंने 8 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 50 विकेट झटके थे, जिसमें से 27 विकेट टेस्ट में लिए गए थे।
 
विज्ञापन

3 of 7
क्रिकेट - फोटो : getty
10 विकेट लेने वाले पहले भारतीय
टीम इंडिया के मौजूदा कोच अनिल कुंबले ने एक पारी में 10 विकेट लेने का कमाल किया है। 1954-55 में गुप्ते ने बोम्बे के लिए पाकिस्तान सर्विसेज के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 78 लेकर सभी 10 विकेट झटक कर इतिहास लिख दिया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह कमाल करने वाले वो पहले भारतीय बने।

 

4 of 7
क्रिकेट - फोटो : getty
टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लेने से चूके
सुभाष गुप्ते टेस्ट क्रिकेट में भी एक पारी में 10 विकेट लेने के काफी करीब पहुंचे थे। 1958 में कानपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ गुप्ते ने एक पारी में 102 रन देकर 9 विकेट लिए थे। वो 10वां विकेट भी ले सकते थे मगर विकेटकीपर नरेन तम्हाने कैच लपकने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

5 of 7
क्रिकेट - फोटो : getty
विकेटों के शतक से चूके
1959 में भारत इंग्लैंड के दौरे पर गया। इस दौरान गुप्ते ने 23 प्रथम श्रेणी मैचों में 95 विकेट लिए। इस दौराने उनकी औसत 26.58 की रही। हालांकि वो एक दौरे पर विकेटों के शतक से चूक गए।
विज्ञापन

6 of 7
क्रिकेट - फोटो : gff
बदकिस्मती से हुए टीम से बाहर
गुप्ते 1961 में टीम इंडिया से बाहर हो गए। उस दौरान के कृपाल सिंह को लेकर एक विवाद सामने आया। कृपाल सिंह उस दौरान गुप्ते के रूममेट थे। आरोप था कि कृपाल ने होटल की रिसेप्शनिस्ट के साथ छेड़छाड़ की और गुप्ते ने उन्हें रोका नहीं। गुप्ते ने कहा कि कृपाल एक वयस्क हैं, तो वो उनके लिए जिम्मेदार नहीं। कृपाल ने उस महिला को डेट के लिए पूछा था। इसके बाद उन्हें कभी टीम इंडिया के लिए सिलेक्ट नहीं किया गया। हालांकि कृपाल सिंह ने भारत के लिए कुछ और मैच खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गैरी सोबर्स - फोटो : Cricket Country
सर गैरी सोबर्स का बयान
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर गैरी सोबर्स गुप्ते को शेन वॉर्न से खतरनाक लेग स्पिनर मानते थे। सोबर्स ने कहा कि वॉर्न गेंद का काफी घुमा सकते थे, मगर गुप्ते का अप्रोच बेमिसाल होता था। उन्होंने कहा वो गुप्ते को खेल पाते, तो खुद खुशकिस्मत मानते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें