फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRHvMI: बिली स्टानलेक ने करियर में पहली बार लगाया चौका, टीम को दिलाई जीत

Fri, 13 Apr 2018 04:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिली स्टानलेक - फोटो : ipl
सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को सांसें थाम देने वाले मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को एक विकेट से मात दी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने अंतिम गेंद पर 9 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बिली स्टानलेक ने चौका जमाकर एसआरएच की जीत पर मुहर लगाई।
विज्ञापन

2 of 5
बिली स्टानलेक - फोटो : ipl
स्टानलेक का चौका वेरी वेरी स्पेशल बन गया। उन्होंने अपने करियर का पहला चौका जमाया और वह स्पेशल इसलिए रहा क्योंकि टीम को इससे जीत मिली। 
विज्ञापन

3 of 5
बिली स्टानलेक - फोटो : ipl
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बिली स्टैनलेक के करियर का यह पहला चौका है। उन्होंने अपने करियर में 43 मैचों में 13 बार बल्लेबाजी की है और इससे पहले उन्होंने कभी चौका नहीं लगाया था। 

4 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ipl
मुंबई इंडियंस के खिलाफ स्टानलेक ने जब बेन कटिंग की गेंद पर चौका लगाया तो उनके इस शॉट की मदद से हैदराबाद ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ipl
स्टानलेक ने इस मैच में नाबाद 5 रनों की पारी खेली, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। बता दें कि स्टानलेक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हैं। वह 6 फीट 8 इंच लंबे हैं, जिनके पास 150 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंद फेंकने की काबिलियत है। मौजूदा समय में स्टानलेक सबसे लंबे क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें