फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018 में अब तक के 9 फ्लॉप क्रिकेटर्स, फ्रैंचाइजी और फैंस की उम्मीदों पर फेरा पानी

Thu, 03 May 2018 02:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
युवराज सिंह
आईपीएल के सीजन -11 में अब तक कुल 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस सीजन की शुरुआत 7 अप्रैल से हुई थी। आईपीएल के इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया तो कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिन्होंने फैंस और फ्रैंचाइजी की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। आइये जानते हैं वो 9 खिलाड़ी जो इस सीजन में रहे सबसे फ्लॉपः-
Trending Videos
विज्ञापन

बेन स्टोक्स

2 of 10
ben stokes
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए स्टोक्स का प्रदर्शन उम्मीदों के परे रहा है। उन्होंने कुल 8 मैच में 18.50 की औसत से 148 रन बनाए और 1 विकेट हासिल किया। आईपीएल के पिछले सीजन में वह पुणे सुपरजायंट का हिस्सा थे। पिछले साल उन्होंने 12 मैचों में 316 रन 12 विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन

क्रिस मॉरिस

3 of 10
chriss morris - फोटो : pti
दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए अब तक कुल 4 मैच में 46 की औसत से 46 रन और 10 की इकॉनमी रेट के साथ 3 विकेट हासिल किए हैं। मॉरिस को अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका भी नहीं मिला और वह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

युवराज सिंह

4 of 10
युवराज सिंह
किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार युवराज सिंह से पंजाब को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने अभी तक प्रभावित नहीं किया है। उन्होंने इस सीजन में अब तक खेले गए 6 मैचों कुल 50 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

मनीष पांडे

5 of 10
मनीष पांडे
टीम इंडिया के मनीष पांडे सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए आईपीएल के इस सीजन में अब तक कुल 8 मैचों में 26 की औसत से 158 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद को उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें थी। हैदराबाद ने उन पर इस सीजन में सबसे ज्यादा का दांव खेला था।
विज्ञापन

मिचेल जॉनसन

6 of 10
मिचेल जॉनसन
ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलते निराश किया। उन्होंने इस सीजन में 4 मैचों में 16 रन देकर महज 2 विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 8.9 की रही।
विज्ञापन

सरफराज खान

7 of 10
सरफराज खान
आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए सरफराज खान ने अब तक खेले गए कुल 3 मैचों में मात्र 11 रन बनाए हैं। आईपीएल के 9वें सीजन में उन्होंने बैंगलोर की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया था।

किरोन पोलार्ड

8 of 10
POLLARD
मुंबई इंडियंस को आईपीएल के इस सीजन में कैरीबियाई ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड से बहुत उम्मीदें हैं। मगर अभी तक खेले गए मुकाबलों में उन्होंने अपने आप को कुछ खास साबित नहीं किया है। उन्होंने अब तक कुल 7 मैचों में 15.20 की औसत से मात्र 76 रन बनाए हैं, जबकि एक भी विकेट अपने नाम नहीं किए हैं। 

रविन्द्र जडेजा

9 of 10
रविंद्र जडेजा - फोटो : il
चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा ने अब तक खेले गए कुल 8 मैच में 15.66 की औसत से केवल 47 रन बनाए हैं, जबकि उनके महज 2 विकेट है। पिछले सीजन में उन्होंने कुल 12 मैच में 158 रन और 5 विकेट अपने नाम किए थे।
विज्ञापन

आरोन फिंच

10 of 10
आरोन फिंच - फोटो : ipl
किंग्स इलेवन पंजाब से खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आरोन फिंच अब तक खेले गए कुल 6 मुकाबलों में 6 की औसत से 24 रन बनाए हैं। फिंच ने पिछले सीजन में गुजरात लायंस की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने कुल 13 मैचों में 25 की औसत से कुल 300 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें