फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर बोले- कोहली और इस बल्लेबाज का विकेट गंवाना टीम को पड़ा भारी

Wed, 11 Oct 2017 01:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : indian express
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि गुवाहाटी टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा का जल्दी आउट होना टीम पर भारी पड़ा।  बता दें कि मंगलवार को टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 8 विकेट की करारी शिकस्त झेलना पड़ी। इसी के साथ दोनों टीमें तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई हैं। सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : icc
भुवनेश्वर ने कहा, 'रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट हमारे लिए भारी पड़ा क्योंकि दोनों पहले ही ओवर में आउट होकर पवेलियन लौटे। बेहरेनडोर्फ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पिच का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराया और उनकी गति भी बढ़िया थी। टी20 में चार विकेट लेना बड़ी उपलब्धि है।'
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और शिखर धवन - फोटो : icc
27 वर्षीय भुवनेश्वर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों का दिन अच्छा नहीं था, जिन्होंने पिछले समय में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, 'हमने अपनी पारी बढ़ाने की कोशिश जरूर की, लेकिन सफल नहीं हुए। हम किसी पर दोष नहीं दे सकते कि इसकी वजह से हारे। बस इतना कहा जा सकता है कि हमारा अच्छा दिन नहीं था।'

4 of 5
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : bcci
गुवाहाटी में बारिश की आशंका के बीच मुकाबला हुआ। भुवनेश्वर का मानना है कि पिच पर नमी थी, जिसका ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने कहा, 'इस पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था। बारिश की संभावना थी और विकेट अलग था। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bhuvneshwar Kumar
भारत द्वारा मिले 118 रन का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे। फिर हेनरिक्स और हेड ने शतकीय साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। भुवी ने इस बारे में कहा, 'हमने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन मैच नहीं जीत सके। आपको नियमित अंतराल में विकेट लेने की जरूरत होती है। मैं यही कहना चाहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें