फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत की शान में भारत आर्मी ने गाया गीत, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की फिर बोलती हुई बंद

Fri, 04 Jan 2019 02:40 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ऋषभ पंत
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में अपने करियर का दूसरा शतक जमाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 189 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 159 रन बनाए, जो उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर भी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ऋषभ पंत
पंत को मौजूदा चार मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक स्टंप्स के पीछे से कही गई बातों के लिए याद किया जा रहा था, लेकिन सिडनी टेस्ट में उनके बल्ले ने बात की। मौजूदा सीरीज में पंत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 39 रन था, जो उन्होंने मेलबर्न में बनाए थे। फिर शुक्रवार को पंत ने अपने पंख खोले और कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। 

विज्ञापन

3 of 7
ऋषभ पंत
दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने पंत को थ्रो डाउन देकर बल्लेबाजी का अभ्यास भी कराया था, जिसका फायदा युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला। पंत की बल्लेबाजी ने स्टैंड्स में मौजूद भारतीय फैंस को भी जोश से भर दिया। टीम इंडिया की समर्थक भारत आर्मी मैदान में मौजूद थी, जो पंत की बल्लेबाजी से प्रभावी हुई और उनकी शान में एक गीत भी गाया। यह गाना ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पैन के बेबी सिटर बयान का जवाब लगा, जिसकी वजह से पैन की बोलती बंद हो गई।

4 of 7
ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा
भारत आर्मी ने गाना गाया, हमारे पास पंत है...ऋषभ पंत... मुझे लगता है कि आप नहीं समझ पाएंगे... वो आपकी गेंद पर छक्का जमाएगा...वह आपके बच्चों की देखभाल करेगा... हमारे पास ऋषभ पंत हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
ऋषभ पंत
पता हो कि पंत और पैन के बीच मेलबर्न टेस्ट में काफी बातचीत हुई थी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन ने भारतीय बल्लेबाज को काफी कुछ कहा था। पेन ने पंत को उकसाते हुए जो कहा, वो स्टंप माइक में कैद हो गया। पेन ने कहा, एमएस धोनी की वन-डे में वापसी हो चुकी है। पंत को होबार्ट हरिकेंस में बुला लेते हैं। उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है। आप ऑस्ट्रेलिया में अपनी छुट्टी बढ़ाइए। होबार्ट खूबसूरत शहर है। आपके साथ हम डिनर करेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
ऋषभ पंत
पेन यही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, आप बच्चों की देखभाल करते हैं? मैं अपनी पत्नी के साथ फिल्म देखने जाऊंगा तब आप मेरे बच्चों का ख्याल रखना। इसके बाद पंत ने भी कंगारू कप्तान को तगड़ा जवाब दिया। जब पेन बल्लेबाजी करने आए तो पंत ने मयंक अग्रवाल से पूछा, तुमने कभी टेंपररी कप्तान शब्द सुना है? फिर उन्होंने जडेजा से कहा- इसे आउट करने के लिए मेहनत नहीं करनी होगी। ये सिर्फ बकबक करना जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rishabh pant
कुछ दिनों बाद पंत ने टिम पैन की पत्नी और दोनों बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई क्योंकि यह वाकया एक मजाक के साथ समाप्त हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें