बीसीसीआई
एसीयू सभी आठ टीमों से अलग अलग बात करेगी तथा यह सत्र उन युवा खिलाड़ियों के लिए अधिक उपयोगी होगा, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या आईपीएल की चकाचौंध का अनुभव नहीं है। स्थापित खिलाड़ी पहले ही एसीयू के नियमों से अवगत हैं। सिंह ने पीटीआई से कहा, 'इस बार वीडियो काउंसलिंग होगी और यह एक के बाद एक आधार नहीं की जाएगी। हम इसे समूह और व्यक्तिगत आधार पर भी कर सकते हैं। यह परिस्थितियों पर निर्भर है। हम एक टीम के बाद दूसरी टीम के साथ काउंसलिंग करेंगे।'